सारण: परसा में 18 लीटर देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, नशे में हंगामा कर रहा युवक भी पकड़ा गया

Author Md Yusuf|Edited by Vivek Ranjan
Updated:
विज्ञापन
जप्त शराब | Prabhat Khabar Network

जप्त शराब

सारण के परसा में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 18 लीटर देसी शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है. साथ ही, नशे में हंगामा कर रहे एक युवक को भी पकड़ा गया.

विज्ञापन

सारण: गुप्त सूचना के आधार पर परसा थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के अंजनी मठिया गांव में छापेमारी कर 18 लीटर देसी शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया. पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गुरुवार को उसे छपरा व्यवहार न्यायालय भेज दिया.

गिरफ्तार तस्कर की पहचान अंजनी मठिया गांव निवासी पुनीत सहनी के पुत्र शंभू सहनी के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि छापेमारी के दौरान उसके कब्जे से 18 लीटर देसी शराब बरामद की गई, जिसे जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई की गई.

शराब के नशे में हंगामा कर रहा युवक भी गिरफ्तार शराबबंदी कानून के तहत चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने बनौता गांव में शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक युवक को भी गिरफ्तार किया. गिरफ्तार युवक की पहचान बनौता गांव निवासी प्रदीप महतो के पुत्र पप्पू कुमार के रूप में हुई है.

पुलिस ने बताया कि मेडिकल जांच में शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद उत्पाद अधिनियम के तहत सनहा दर्ज कर आरोपी को भी गुरुवार को छपरा व्यवहार न्यायालय भेज दिया गया.

शराबबंदी अभियान रहेगा जारी थाना पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए लगातार छापेमारी और विशेष अभियान चलाया जा रहा है. अवैध शराब के कारोबार और शराब का सेवन करने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

Also Read:पटना यूनिवर्सिटी के शिक्षक और कर्मचारी निकले लोक भवन मार्च के लिए, जानिए क्यों कर रहे नये विधेयक का विरोध


विज्ञापन
Md Yusuf

लेखक के बारे में

By Md Yusuf

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन