सारण: बिहार के स्कूलों में होगी रेड रिबन क्विज 2026, HIV/AIDS जागरूकता के लिए छात्रों की होगी प्रतियोगिता

Updated:
विज्ञापन
विद्यालय स्तर पर होगी रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता, तैयारियां शुरू

बिहार एड्स नियंत्रण समिति ने प्रदेश के स्कूलों में रेड रिबन क्विज 2026 आयोजित करने का निर्देश दिया है. इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं में HIV/AIDS और स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता बढ़ाना है. जानें प्रतियोगिता के बारे में.

विज्ञापन

Saran News: बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति (BSACS) ने राज्य के सभी सरकारी, सरकारी वित्तपोषित एवं निजी विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता-2026 आयोजित कराने का निर्देश जारी किया है. इस संबंध में परियोजना निदेशक सुमित कुमार ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने को कहा है. सारण जिले में भी इस प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं.

एचआईवी और स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना है उद्देश्य

जारी निर्देश के अनुसार, रेड रिबन क्विज का मुख्य उद्देश्य किशोरों और युवाओं में एचआईवी/एड्स, यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों तथा सामान्य स्वास्थ्य संबंधी विषयों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है. प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा.

कक्षा 8, 9 और 11 के छात्र होंगे शामिल

विद्यालय स्तर पर कक्षा 8, 9 और 11 के छात्र-छात्राओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी. प्रत्येक विद्यालय से एक छात्र और एक छात्रा की टीम प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी.

विद्यालय से राष्ट्रीय स्तर तक होगी प्रतियोगिता

प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय, जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर किया जाएगा. विद्यालय स्तर के विजेता जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे, जबकि जिला स्तर के विजेता राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे.

जिला स्तर पर 50 स्कूलों की भागीदारी का लक्ष्य

सारण सहित प्रत्येक जिले में जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए कम से कम 50 विद्यालयों की टीमों की भागीदारी सुनिश्चित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.

अगस्त में होगा राज्य स्तरीय आयोजन

बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति के निर्देशानुसार राज्य स्तरीय रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन 1 अगस्त से 29 अगस्त 2026 के बीच किया जाएगा. प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं.

इसे भी पढ़ें: Patna Student Protest : पटना में पुलिस ने छात्रों पर किया लाठीचार्ज, प्रदर्शन में IG की एस्कॉर्ट गाड़ी पर हमला, शीशे तोड़े


विज्ञापन
Prabhat Kiran Himanshu

लेखक के बारे में

By Prabhat Kiran Himanshu

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन