सारण में कांग्रेस का आक्रोश मार्च, पीएम मोदी और शिक्षा मंत्री का पुतला दहन, शहर में लगा जाम

Updated:
विज्ञापन

प्रदर्शन करते कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता,पुतला दहन करते कांग्रेस कार्यकर्ता व शहर में गश्त करती पुलिस

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सारण जिला कांग्रेस कमिटी ने नीट परीक्षा पेपर लीक और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में छपरा में आक्रोश मार्च निकाला. नगरपालिका चौक पर पीएम मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका गया. इस विरोध प्रदर्शन के कारण शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित हुआ.

विज्ञापन

Saran News: दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई के विरोध में सारण जिला कांग्रेस कमिटी ने गुरुवार को छपरा में आक्रोश मार्च निकाला. प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगरपालिका चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया. मार्च के कारण समाहरणालय रोड, थाना चौक और आसपास के इलाकों में कुछ समय तक जाम की स्थिति बनी रही. प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे.

विज्ञापन

राहुल गांधी के साथ कार्रवाई की निंदा

आक्रोश मार्च नगरपालिका चौक से शुरू होकर थाना चौक होते हुए पुनः नगरपालिका चौक पहुंचा, जहां सभा के बाद पुतला दहन किया गया.

सभा को संबोधित करते हुए सारण जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष डॉ. शंकर चौधरी ने कहा कि नीट परीक्षा पेपर लीक और प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों पर गंभीर सवाल खड़े करती है. उन्होंने विपक्ष के नेता राहुल गांधी के साथ हुई पुलिस कार्रवाई की भी आलोचना की.

कांग्रेस नेताओं ने उठाई छात्रों की मांग

ओबीसी जिला अध्यक्ष हरेश यादव ने कहा कि पेपर लीक और बेरोजगारी से परेशान छात्रों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन को बलपूर्वक रोकना संविधान की भावना के विपरीत है. वहीं ओबीसी प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार धर्म ने कहा कि कांग्रेस पार्टी छात्रों की आवाज को हर मंच पर उठाती रहेगी.

कांग्रेस नेता अतुल कुमार ने कहा कि युवाओं को लाठी नहीं, न्याय चाहिए और शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर बल प्रयोग लोकतांत्रिक व्यवस्था के अनुरूप नहीं है.

सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल

प्रदर्शन में रंजन कुमार यादव, श्रीकांत कुमार, सज्जन साह, जाकिर अली, श्याम कुमार, राहुल गुप्ता, कन्हैया गिरी, डॉ. ब्रजेंद्र सिंह आजाद, मनोज कुमार सिंह, अब्दुल कादिर खान, फिरोज इकबाल, फैसल अनवर, शैलेश यादव, तारकेश्वर राम, जयराम सिंह, सफीउल्लाह कुरैशी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए.

सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद

प्रदर्शन और आक्रोश मार्च को देखते हुए प्रशासन पहले से अलर्ट रहा. नगरपालिका चौक, थाना चौक, कचहरी रोड और आसपास के प्रमुख चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी. पुलिसकर्मियों ने विधि-व्यवस्था बनाए रखने और यातायात को सुचारु रखने के लिए लगातार निगरानी की.

इसे भी पढ़ें: Patna Student Protest : पटना में पुलिस ने छात्रों पर किया लाठीचार्ज, प्रदर्शन में IG की एस्कॉर्ट गाड़ी पर हमला, शीशे तोड़े


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन