दरियापुर में गणेशोत्सव की धूम, 19 सितंबर को विशेष पूजा और भंडारे के साथ होगा समापन

Updated:
विज्ञापन

पूजा अर्चना करते श्रद्धालु | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Saran News : सारण के दरियापुर प्रखंड में गणेशोत्सव की धूम है. सिद्धि विनायक गणेश मंदिर मठिया में 14 सितंबर से शुरू हुए इस पर्व में हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. 19 सितंबर को विशेष पूजा-अर्चना और भंडारे के साथ इसका समापन होगा.

विज्ञापन

Saran News : दरियापुर प्रखंड के फत्तेपुर चैन स्थित सिद्धि विनायक गणेश मंदिर मठिया में गणेश चौथ के पावन अवसर पर 14 सितंबर से गणेशोत्सव सप्ताह की शुरुआत हो चुकी है. शनिवार 19 सितंबर को अंतिम विशेष पूजा-अर्चना और भंडारे के साथ गणेशोत्सव पर्व का समापन होगा.

विज्ञापन

यह मंदिर गड़खा-मानपुर रोड के मध्य रहिमापुर बाजार के उत्तर दिशा में बांध के समीप स्थित है. गणेशोत्सव को लेकर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है.

कई प्रखंडों से पहुंच रहे हजारों श्रद्धालु

मंदिर में गड़खा, दरियापुर, दिघवारा, अमनौर, परसा, छपरा और सोनपुर सहित आसपास के विभिन्न प्रखंडों से हजारों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. भक्त सुबह से ही भगवान गणेश की पूजा-अर्चना और मंदिर की परिक्रमा करते नजर आ रहे हैं.

श्रद्धालु पूजा के बाद स्वयं और अपने परिवार के विघ्न-बाधाओं के हरण तथा मंगल की कामना कर रहे हैं. मंदिर परिसर में जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा, माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा के जयकारों के साथ वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है.

Also Read : बक्सर में पितृ पक्ष की तैयारियां शुरू, 26 सितंबर से शुरू होगा श्राद्ध महालय

मेले और झूला-सर्कस का भी उठा रहे आनंद

पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालु मंदिर परिसर में लगे मेले और झूला-सर्कस का भी आनंद ले रहे हैं. यहां आयोजित मेला छोटे बच्चों के साथ-साथ अन्य दर्शकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.

मुंबई के सिद्धिविनायक की तर्ज पर शुरू हुआ था आयोजन

स्थानीय लोगों के अनुसार, सारण के जो श्रद्धालु मुंबई स्थित सिद्धिविनायक मंदिर का दर्शन करने नहीं जा पाते हैं, उनके लिए मुंबई की तर्ज पर स्थानीय स्तर पर गणेश पूजनोत्सव की शुरुआत की गयी थी. करीब 16 वर्ष पहले शुरू हुआ यह आयोजन इस वर्ष भी उत्साह के साथ चल रहा है.

गणेशोत्सव सप्ताह का समापन 19 सितंबर को अंतिम विशेष पूजा-अर्चना और भंडारे के साथ होगा.

Also Read : एमवी कॉलेज में तकनीकी कार्यशाला, विद्यार्थियों को फुल स्टैक, एमईआरएन और बिजनेस एनालिटिक्स की दी जानकारी

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन