पोखरेड़ा पैक्स चुनाव के नामांकन के पहले दिन सात अभ्यर्थियों ने दाखिल किया पर्चा

Updated:
विज्ञापन

तरैया मुख्यालय पैक्स चुनाव का नामांकन स्थल | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Saran News : पोखरेड़ा प्राथमिक कृषि साख समिति (पैक्स) चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है. आगामी 30 सितंबर को होने वाले चुनाव के लिए 18 सितंबर तक नामांकन किया जा सकेगा. पहले दिन प्रबंधकारिणी समिति सदस्य पद के लिए सात अभ्यर्थियों ने पर्चा दाखिल किया.

विज्ञापन

Saran News : तरैया प्रखंड की पोखरेड़ा पंचायत स्थित पोखरेड़ा प्राथमिक कृषि साख समिति (पैक्स) के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गयी है. आगामी 30 सितंबर को होने वाले पैक्स चुनाव के लिए नामांकन 18 सितंबर तक चलेगा. नामांकन के पहले दिन प्रबंधकारिणी समिति सदस्य पद के लिए सात अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया.

विज्ञापन

सात अभ्यर्थियों ने किया नामांकन

प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी विभु विवेक ने बताया कि पोखरेड़ा पैक्स अध्यक्ष एवं प्रबंधकारिणी समिति सदस्य पद के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गयी है. पहले दिन प्रबंधकारिणी समिति सदस्य पद के लिए सात नामांकन पत्र दाखिल किये गये.

सामान्य महिला कोटि से अनिता देवी और सुमन देवी ने नामांकन किया. पिछड़ा वर्ग कोटि से सत्यनारायण राय, अतिपिछड़ा वर्ग कोटि से जादोलाल साह और पुष्पा देवी तथा अनुसूचित जाति वर्ग से मालती देवी और अखिलेश कुमार राम ने नामांकन पत्र दाखिल किया.

Also Read : बक्सर में भारी बारिश से डीईओ कार्यालय परिसर जलमग्न, लाखों के निर्माण के बाद भी जलजमाव से राहत नहीं

नामांकन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

बीडीओ ने बताया कि नामांकन के लिए प्रखंड मुख्यालय में एक नामांकन काउंटर बनाया गया है. नामांकन प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. पैक्स चुनाव की प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूरी करायी जा रही है.

Also Read : बक्सर में पितृ पक्ष की तैयारियां शुरू, 26 सितंबर से शुरू होगा श्राद्ध महालय

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन