डीएम ने अंबेडकर छात्रावास का किया निरीक्षण, सुविधाएं दुरुस्त करने के दिए निर्देश
छात्रावास का निरीक्षण करते डीएम वैभव श्रीवास्तव | Prabhat Khabar Network
Saran News : जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने अंबेडकर छात्रावास का निरीक्षण किया, जिसमें उन्होंने आवासीय सुविधाओं, किचन और लाइब्रेरी का जायजा लिया. उन्होंने बच्चों की समस्याओं को सुना और सुविधाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए.
Saran News : जिला पदाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने अंबेडकर छात्रावास का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध आवासीय सुविधाओं, किचन और लाइब्रेरी का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया.
भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई पर जोर
डीएम ने किचन की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने और भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने छात्रावास में रह रहे बच्चों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी भी ली.
छात्रावास में कुल 42 कमरे हैं और यहां 150 बच्चों के रहने की क्षमता है. वर्तमान में 140 बच्चे छात्रावास में आवासित हैं.
Also Read : एमवी कॉलेज में तकनीकी कार्यशाला, विद्यार्थियों को फुल स्टैक, एमईआरएन और बिजनेस एनालिटिक्स की दी जानकारी
पानी रिसाव और जलजमाव की समस्या दूर करने का निर्देश
जिला पदाधिकारी ने भवन निर्माण विभाग के कनीय अभियंता को आवश्यक मरम्मत कार्य शीघ्र कराने का निर्देश दिया. साथ ही पानी रिसाव और जलजमाव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए परिसर में उचित ढाल और जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा.
Also Read : बक्सर में जल्द शुरू होगा पूर्ण एआरटी सेंटर, एचआईवी संक्रमित मरीजों को जिले में ही मिलेगी इलाज की सुविधा
लाइब्रेरी में चार्जिंग प्वाइंट लगाने का निर्देश
डीएम ने लाइब्रेरी में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए चार्जिंग प्वाइंट लगाने का निर्देश दिया. इसके अलावा आवश्यकतानुसार स्लाइडिंग और उचित खिड़कियों का निर्माण कराने को भी कहा, ताकि छात्रावास की सुविधाओं को बेहतर बनाया जा सके.
Also Read : बक्सर में पितृ पक्ष की तैयारियां शुरू, 26 सितंबर से शुरू होगा श्राद्ध महालय
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए