सारण: श्री संकट मोचन घंटी बाबा मंदिर का होगा भव्य स्वरूप, मुख्य द्वार और सीढ़ियों का सौंदर्यीकरण तेज

Author Manoj kumar|Edited by Vivek Ranjan
Updated:
विज्ञापन

रामबाग श्रीसंकट मोचन घंटी बाबा मंदिर के बने रहे मुख्यगेट

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सारण के रामबाग स्थित श्री संकट मोचन घंटी बाबा मंदिर का कायाकल्प होने वाला है. श्रद्धालुओं के सहयोग से मुख्य द्वार, सीढ़ियों का सौंदर्यीकरण और एक विश्राम हॉल का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है.

विज्ञापन

Ghanti Baba Temple Taraiya: तरैया प्रखंड के स्टेट हाईवे किनारे स्थित रामबाग के श्री संकट मोचन घंटी बाबा मंदिर का स्वरूप जल्द ही और भव्य दिखाई देगा. श्रद्धालुओं के सहयोग से मंदिर के मुख्य द्वार और सीढ़ियों के सौंदर्यीकरण का कार्य तेजी से कराया जा रहा है.

विज्ञापन

मंदिर निर्माण समिति के संरक्षक ठाकुर संजय सिंह ने बताया कि मंदिर के मुख्य द्वार का निर्माण तरैया श्रीराम-जानकी ठाकुरबाड़ी शिव मंदिर के जमींदार स्व. शंभु नारायण सिंह के पुत्र एवं सेवानिवृत्त सैनिक संजीव कुमार सिंह उर्फ लोहा सिंह द्वारा मन्नत पूरी होने पर कराया जा रहा है.

मुख्य द्वार पर लगेगी 52 किलो की पीतल की घंटी

उन्होंने बताया कि मुख्य द्वार के निर्माण पर लगभग पांच लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं. इसके साथ ही श्रद्धालु संजीव कुमार सिंह की ओर से मंदिर के मुख्य द्वार पर 52 किलोग्राम वजन की पीतल की घंटी भी स्थापित कराई जाएगी.

सीढ़ियों का भी हो रहा सौंदर्यीकरण

मंदिर निर्माण समिति के संरक्षक एवं असम भाजपा के वरिष्ठ नेता ठाकुर संजय सिंह ने बताया कि मंदिर के दूसरे तल पर स्थापित पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की प्रतिमा तक पहुंचने वाली सीढ़ियों का भी सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है. सीढ़ियों पर पत्थर बिछाने और लोहे की रेलिंग लगाने का कार्य चल रहा है.

श्रद्धालुओं के लिए बनेगा विश्राम हॉल

उन्होंने बताया कि दूसरे तल पर भगवान श्रीराम की प्रतिमा के पीछे एक बड़ा हॉल-शेड भी बनाया जाएगा, ताकि पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालु वहां बैठकर विश्राम कर सकें.

मन्नत पूरी होने पर श्रद्धालु करते हैं सहयोग

ठाकुर संजय सिंह ने कहा कि घंटी बाबा मंदिर में दूर-दूर से श्रद्धालु अपनी मनोकामना लेकर आते हैं. मन्नत पूरी होने पर श्रद्धालु मंदिर में पीतल की घंटियां अर्पित करते हैं और मंदिर के निर्माण एवं विकास कार्यों में आर्थिक सहयोग भी देते हैं. यही सहयोग मंदिर के निरंतर विकास का आधार बन रहा है.

इसे भी पढ़ें: Patna Student Protest : पटना में पुलिस ने छात्रों पर किया लाठीचार्ज, प्रदर्शन में IG की एस्कॉर्ट गाड़ी पर हमला, शीशे तोड़े


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन