सारण में जनगणना 2027 प्रशिक्षण से गायब कर्मियों पर कार्रवाई, डीएम ने जारी किया शो-कॉज नोटिस

Updated:
विज्ञापन
जनगणना: प्रशिक्षण से गैरहाजिरी पड़ी महंगी, पांच प्रशिक्षुओं से जवाब तलब

Saran News: सारण जिला प्रशासन ने जनगणना 2027 प्रशिक्षण को लेकर सख्त रुख अपनाया है. प्रशिक्षण में अनुपस्थित और देर से पहुंचने वाले कर्मियों को शो-कॉज नोटिस जारी किया गया है. जिलाधिकारी ने किसी भी ढिलाई को बर्दाश्त न करने की बात कही है.

विज्ञापन

Saran News: भारत की जनगणना 2027 को लेकर सारण जिला प्रशासन ने लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों और कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है. जिला जनगणना हस्तपुस्तिका के लिए आयोजित क्षेत्रीय अधिकारियों के प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने और देर से पहुंचने वाले कर्मियों को शो-कॉज नोटिस जारी किया गया है. जिला पदाधिकारी सह प्रधान जनगणना अधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया है कि जनगणना जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य में किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी.

जिला अतिथि गृह में चल रहा प्रशिक्षण

जिला प्रशासन के तत्वावधान में जिला अतिथि गृह के सभागार और मीटिंग हॉल में क्षेत्रीय अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. प्रशिक्षण की निगरानी एडीएम सह जिला जनगणना अधिकारी मुकेश कुमार तथा डीआईओ सह अपर जिला जनगणना अधिकारी तारणी कुमार लगातार कर रहे हैं.

चार कर्मियों पर हुई कार्रवाई

प्रशिक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए जाने पर यूएमवी मांझी के शिक्षक राजेश कुमार, अमनौर के आवास सहायक संजय कुमार यादव और दरियापुर के कृषि समन्वयक सुशील कुमार को शो-कॉज नोटिस जारी किया गया है. वहीं मढ़ौरा के पंचायत रोजगार सेवक (पीआरएस) अजय कुमार भक्त को प्रशिक्षण में देर से पहुंचने पर कारण बताओ नोटिस दिया गया है.

चार्ज अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

जिलाधिकारी ने सभी चार्ज अधिकारियों को निर्देश दिया है कि प्रशिक्षण में सभी फील्ड फंक्शनरी की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित कराएं. यदि कोई कर्मी अनुपस्थित रहता है तो आवश्यकतानुसार उसका प्रतिस्थापन कर अगले प्रशिक्षण सत्र में शामिल कराया जाए.

उन्होंने कहा कि पहले भी प्रशिक्षण और फील्ड कार्य के दौरान लापरवाही बरतने वाले फील्ड ट्रेनर, प्रगणक, पर्यवेक्षक, राजस्व कर्मचारी और अधिकारियों के विरुद्ध जनगणना अधिनियम, 1948 की संबंधित धाराओं के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा चुकी है.

प्रशिक्षण में दी जा रही महत्वपूर्ण जानकारी

डीआईओ तारणी कुमार ने बताया कि चार्ज अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण चार सत्रों में कराया जा रहा है. प्रशिक्षण में पीपीटी के माध्यम से जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (DCHB) का परिचय, क्षेत्रीय अधिकारियों की भूमिका, ग्राम निर्देशिका, नगर निर्देशिका, मोबाइल ऐप का डेमो, पोर्टल संचालन और ऑनलाइन क्विज के माध्यम से प्रतिभागियों की क्षमता का आकलन किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें: Patna Student Protest : पटना में पुलिस ने छात्रों पर किया लाठीचार्ज, प्रदर्शन में IG की एस्कॉर्ट गाड़ी पर हमला, शीशे तोड़े


विज्ञापन
Chandrashekhar Saran

लेखक के बारे में

By Chandrashekhar Saran

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन