Saran News : तरैया में सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
Saran News : तरैया में सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन

Saran News : प्रखंड के शाहनेवाजपुर गांव में राजद के विधानसभा स्तरीय बैठक में सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम हुआ.

विज्ञापन

तरैया. प्रखंड के शाहनेवाजपुर गांव में राजद के विधानसभा स्तरीय बैठक में सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम हुआ. कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किया. राजद के सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए एकजुट होकर राजद को वोट करने की अपील किया. चौधरी ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के सामाजिक नारा पर विशेष रूप से चर्चा किया. पूर्व विधायक मुद्रिका प्रसाद यादव ने राजद के मुख्य एजेंडा माई बहिन मान सम्मान योजना समेत अन्य योजनाओं पर चर्चा किया तथा लालू प्रसाद के सामाजिक समरसता पर चर्चा किया. पूर्व प्रत्याशी मिथिलेश राय ने राजद के द्वारा घोषणा किये गये गैस सिलेंडर 500 रुपये तथा 200 यूनिट बिजली फ्री में देने की चर्चा किया. युवा राजद नेता राजू रंजन यादव ने बूथ जीतो, चुनाव जीतो का नारा दिया. सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम में विधायक राजेश कुमार सिंह, पूर्व विधायक राजेन्द्र राम, प्रदेश महासचिव शिवेन्द्र कुमार तांती, पूर्व विधायक फराज फातमी, युवा राजद दिलीप राय, जिलाध्यक्ष सुनील राय, युवा नेता मिथिलेश राय, राजू रंजन यादव समेत पार्टी के सैकड़ों नेता व कार्यकर्ता शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन