सारण: मढ़ौरा के चार फुटबॉल खिलाड़ियों को मिली 'प्रेरणा स्कॉलरशिप', हर साल मिलेंगे 3-3 लाख रुपये

Updated:
विज्ञापन

पुलिस पदाधिकारी नरेश पासवान के हाथों स्वीकृति पत्र लेते चयनित फुटबॉलर साहिल

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिहार सरकार की 'प्रेरणा स्कॉलरशिप' योजना के तहत मढ़ौरा के चार प्रतिभाशाली फुटबॉल खिलाड़ियों का चयन किया गया है. इन युवा खिलाड़ियों को खेल और शिक्षा के लिए प्रतिवर्ष ₹3 लाख की आर्थिक सहायता मिलेगी.

विज्ञापन

Saran News: बिहार सरकार की खेल छात्रवृत्ति योजना के तहत मढ़ौरा के चार प्रतिभाशाली फुटबॉल खिलाड़ियों का चयन 'प्रेरणा स्कॉलरशिप' के लिए किया गया है. शुक्रवार को सभी चयनित खिलाड़ियों को सरकार की ओर से स्कॉलरशिप का स्वीकृति प्रमाण पत्र सौंपा गया. इस योजना के तहत प्रत्येक खिलाड़ी को खेल और शिक्षा के लिए प्रतिवर्ष 3-3 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी.

विज्ञापन

514 खिलाड़ियों की सूची में मढ़ौरा के चार खिलाड़ियों को जगह

बिहार सरकार के खेल विभाग की उत्कर्ष, सक्षम और प्रेरणा छात्रवृत्ति योजना के तहत राज्यभर के 514 खिलाड़ियों की अंतिम चयन सूची जारी की गई है. योजना के अंतर्गत उत्कर्ष श्रेणी में प्रतिवर्ष 20 लाख रुपये, सक्षम श्रेणी में 5 लाख रुपये तथा प्रेरणा श्रेणी में 3 लाख रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है.

इन खिलाड़ियों का हुआ चयन

मढ़ौरा फुटबॉल क्लब के चार नियमित खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है. चयनित खिलाड़ियों में शामिल हैं.

  • साहिल कुमार (16 वर्ष), पिता - शशिभूषण सिंह, निवासी - धरमपुर ठेकही. साहिल राष्ट्रीय स्तर पर अंडर-14 और अंडर-17 प्रतियोगिताओं में बिहार का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं.
  • बिपुल कुमार शर्मा (16 वर्ष), पिता - लालबाबू शर्मा, निवासी - धरमपुर जाफर, अमनौर.
  • शिवम कुमार (16 वर्ष), पिता - सुनील सिंह, निवासी - विक्रमपुर, मढ़ौरा.
  • अमृत कुमार सिंह (16 वर्ष), पिता - शंकर सिंह, निवासी - धरमपुर जाफर, अमनौर.

राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर दिखा चुके हैं प्रतिभा

बिपुल, शिवम और अमृत राज्य स्तरीय फुटबॉल चैंपियनशिप में हिस्सा ले चुके हैं. इसके अलावा चारों खिलाड़ी राज्यस्तरीय मशाल प्रतियोगिता के विजेता भी रह चुके हैं. खिलाड़ियों के चयन से उनके परिवार, कोच और खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है.

खिलाड़ियों का बढ़ा उत्साह

सरकार की इस आर्थिक सहायता से खिलाड़ियों को खेल के साथ-साथ अपनी पढ़ाई जारी रखने में भी मदद मिलेगी. स्थानीय खेल प्रेमियों ने इसे क्षेत्र के लिए गौरव की बात बताते हुए चयनित खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

Also Read:बिहार में अब रात के 2 बजे भी नहीं रुकेगी बच्चों की पढ़ाई? नए डिजिटल लर्निंग ऐप से मिलेगा ये फायदा


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन