सारण में संभावित छात्र आंदोलन को लेकर मढ़ौरा में फ्लैग मार्च, प्रशासन ने शांति बनाए रखने की अपील की

Updated:
विज्ञापन
प्रशासन के फ्लैग मार्च का नेतृत्व करते एसडीएम निधि राज | Prabhat Khabar Network

प्रशासन के फ्लैग मार्च का नेतृत्व करते एसडीएम निधि राज

बिहार के सारण जिले में संभावित छात्र आंदोलन की आहट से प्रशासन सतर्क हो गया है. मढ़ौरा में फ्लैग मार्च निकालकर लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई है. अधिकारियों ने अभिभावकों और नागरिकों से अफवाहों से बचने का आग्रह किया है.

विज्ञापन

Saran News: बिहार में संभावित छात्र आंदोलन और विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर शुक्रवार की देर शाम मढ़ौरा में जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया. वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर प्रशासन ने शहर के प्रमुख मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकालकर लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की.

एसडीओ और एसडीपीओ ने संभाली कमान

फ्लैग मार्च का नेतृत्व अनुमंडल पदाधिकारी निधि राज और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सविंदर कुमार दास ने संयुक्त रूप से किया. इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी और जवान मौजूद रहे. अधिकारियों ने शहर के विभिन्न संवेदनशील इलाकों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया.

अभिभावकों से की विशेष अपील

प्रशासन ने अभिभावकों से अनुरोध किया कि वे अपने बच्चों को किसी भी प्रकार के धरना-प्रदर्शन, हिंसक गतिविधियों या उपद्रव में शामिल होने से रोकें. किसी भी समस्या या शिकायत के समाधान के लिए वैधानिक और उचित माध्यमों का ही उपयोग करने की अपील की गई.

अफवाहों से बचने की सलाह

अधिकारियों ने कहा कि सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली भ्रामक और अपुष्ट सूचनाओं पर ध्यान न दें और न ही उन्हें साझा करें. प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने या उपद्रव फैलाने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

शांति बनाए रखने में सहयोग की अपील

फ्लैग मार्च के दौरान प्रशासन ने आम नागरिकों से संयम बरतने, अफवाहों से दूर रहने और जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की.

Also Read:बिहार में अब रात के 2 बजे भी नहीं रुकेगी बच्चों की पढ़ाई? नए डिजिटल लर्निंग ऐप से मिलेगा ये फायदा


विज्ञापन
Manokamna Singh

लेखक के बारे में

By Manokamna Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन