Chapra News : स्नातक फर्स्ट सेमेस्टर में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

Published by : ALOK KUMAR Updated At : 25 Apr 2025 10:55 PM

विज्ञापन

जयप्रकाश विश्वविद्यालय के अंतर्गत स्नातक सत्र 2025-29 में नामांकन के लिए अप्लाइ की प्रक्रिया शुरु कर दी गयी है. नामांकन के लिए 10 मई तक ऑनलाइन अप्लाइ होगा.

विज्ञापन

छपरा. जयप्रकाश विश्वविद्यालय के अंतर्गत स्नातक सत्र 2025-29 में नामांकन के लिए अप्लाइ की प्रक्रिया शुरु कर दी गयी है. नामांकन के लिए 10 मई तक ऑनलाइन अप्लाइ होगा. सीबीसीएस सिलेबस के तहत चार वर्षीय स्नातक के कोर्स में नामांकन होगा. विवि से मिली जानकारी के अनुसार विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अंगीभूत व संबद्ध कॉलेजों में उपलब्ध सीटों की विषयवार सूची अपडेट कर दी गयी है. डीएसडब्ल्यू प्रो राणा विक्रम सिंह ने बताया कि 10 मई को अप्लाइ की प्रक्रिया पूरी होने के उपरांत 12 मई को नामांकन की पहली मेधा सूची प्रकाशित की जायेगी. पहली मेधा सूची पर 13 मई से नामांकन शुरू होगा. नामांकन प्रक्रिया की पूरी जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध है. इसके लिए स्टूडेंट कॉर्नर बनाया गया है. छात्र-छात्राएं jpv.ac.in पर क्लिक कर नामांकन के लिए आवेदन करेंगे. आवेदन फार्म के साथ 500 रुपये का शुल्क ऑनलाइन ही भुगतान करना होगा. मेधा सूची के प्रकाशन के उपरांत ऑनलाइन आवेदन के समय उपलब्ध कराये गये कागजातों के हार्ड कॉपी की जांच की जायेगी. उसके बाद ही नामांकन स्वीकार होगा.

कई प्रमुख विषयों में कम होगी नामांकन की प्रतिस्पर्धा

इस समय जयप्रकाश विश्वविद्यालय के अंतर्गत छपरा, सीवान व गोपालगंज में 21 अंगीभूत व 11 संबद्ध कॉलेज संचालित होते है. इन कॉलेजों में कला, विज्ञान व वाणिज्य के अंतर्गत 25 से भी अधिक विषयों की पढ़ाई होती है. हालांकि हर साल वाणिज्य व विज्ञान में नामांकन को लेकर प्रतिस्पर्द्धा रहती है. ज्यादातर छात्र वाणिज्य व विज्ञान में ही दाखिले के लिए आवेदन देते है. विदित हो कि हर साल कला में नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद सीटें रिक्त रह जाती है.

क्रेडिट सिस्टम पर आधारित होगा सिलेबसविदित हो कि सत्र 2023 से ही स्नातक में चार वर्षीय सीबीसीएस सिलेबस लागू है. इसके अंतर्गत छात्रों को स्नातक के अंतर्गत सेमेस्टर प्रणाली की सुविधा मिलेगी. कम समय में अलग-अलग क्रेडिट में विषयों को बांटकर पढ़ाई होगी. वहीं अंक में प्रतिशत की जगह क्रेडिट मिलेगा जो, रिजल्ट डीविजन के बदले ग्रेड में प्राप्त होगा. वहीं सबसे खास बात यह रहेगी की सभी विषयों का ग्रुप बनाया जायेगा. इसमें एक से ज्यादा संकायों के विषय या पेपर शामिल रहेंगे. सिलेबस के अंतर्गत एक अनिवार्य विषय भी लागू होगा. जिसके अंतर्गत 100 अंक की परीक्षा होगी. यह अनिवार्य विषय हर सेमेस्टर में बदल जायेगा. ये है शेड्यूल

– 25 अप्रैल से नामांकन के लिए अप्लाइ शुरू

– 10 मई है अप्लाइ की अंतिम तिथि

– 12 मई को पहली मेधासूची का होगा प्रकाशन

– 13 मई से पहली मेधा सूची पर शुरू होगा नामांकन

– 500 रुपये है ऑनलाइन अप्लाइ का शुल्क

नामांकन से पहले ये जानना जरूरी

– जेपीयू में अंगीभूत कॉलेज- 21

– संबद्ध कॉलेज- 11

– स्नातक के कुल विषय- 25

– स्मार्ट क्लास- 04

– इ लाइब्रेरी- 05

– प्रयोगशाला- 07

– रिसर्च सेंटर- 00

– स्नातक में उपलब्ध सीट- 37000

स्नातक के प्रमुख विषय

फिजिक्स, कॉमर्स, गणित, बॉटनी, केमेस्ट्री, जूलॉजी, हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, संस्कृत, फिलॉसफी, अर्थशास्त्र, इतिहास, साइकोलॉजी, भूगोल, राजनीति विज्ञान, सोशियोलॉजी, संगीत और गृहविज्ञान में नामांकन के लिए अप्लाइ होगा.

ये हैं जिले के प्रमुख कॉलेज

– राजेंद्र कॉलेज- नंदलाल सिंह कॉलेज, दाउदपुर

– जगदम कॉलेज- गंगा सिंह कॉलेज

– रामजयपाल कॉलेज

– गंगा सिंह कॉलेज

– पीसी साइंस कॉलेज

– जयप्रकाश महिला कॉलेज

– जगलाल चौधरी कॉलेज

– एचआर कॉलेज, अमनौर

– पीएन कॉलेज परसा

– पीआर कॉलेज, सोनपुर

– पीएन सिंह डिग्री कॉलेज- लोक महाविद्यालय, हाफिजपुर

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ALOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन