छपरा में तंबाकू मुक्त समाज की मुहिम तेज, छात्रों से लेकर मुखिया तक ने लिया संकल्प
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 02 Jun 2026 10:50 AM
विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर कार्यक्रम में शामिल स्कूली बच्चे व अन्य.
Saran News : आयुष्मान आरोग्य मंदिर के अंतर्गत गठित पेशेंट स्टेकहोल्डर प्लेटफार्म के सदस्यों द्वारा पंचायत एवं विद्यालय स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया.
Saran News : (विकास कुमार की रिपोर्ट)
विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर रिविलगंज प्रखंड में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया. इसका उद्देश्य लोगों को तंबाकू सेवन से होने वाले गंभीर स्वास्थ्य दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और समाज को तंबाकू मुक्त बनाने के लिए प्रेरित करना था.
अभियान के तहत आयुष्मान आरोग्य मंदिर के अंतर्गत गठित पेशेंट स्टेकहोल्डर प्लेटफार्म के सदस्यों द्वारा पंचायत एवं विद्यालय स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया.
तंबाकू सेवन से होने वाली बीमारियों के बारे में बताया
कार्यक्रम मुकरेड़ा पंचायत भवन, देवरिया हाई स्कूल, खैरवार हाई स्कूल तथा इनई पंचायत क्षेत्र में आयोजित हुआ. इसमें छपरा सदर अस्पताल के एनसीडी विभाग की मनोचिकित्सक डॉ. निधि कुमारी ने मुख्य रूप से भाग लिया और तंबाकू सेवन से होने वाली बीमारियों एवं मानसिक प्रभावों पर विस्तार से जानकारी दी.
सभी वर्गों से मिलकर जागरूकता फैलाने की अपील की
डॉ. निधि कुमारी ने कहा कि तंबाकू सेवन से कैंसर, हृदय रोग, फेफड़े की गंभीर बीमारियां और मानसिक तनाव जैसी समस्याएं उत्पन्न होती हैं. उन्होंने युवाओं और किशोरों में बढ़ती तंबाकू की लत को गंभीर चिंता का विषय बताते हुए समाज के सभी वर्गों से मिलकर जागरूकता फैलाने की अपील की.
इस अवसर पर पंचायतों को तंबाकू मुक्त बनाने का संकल्प भी लिया गया. अभियान में कुल 352 लोगों ने भाग लिया, जिनमें छात्र-छात्राएं, शिक्षक, पंचायत प्रतिनिधि, स्वास्थ्य कर्मी और ग्रामीण शामिल रहे.
Also Read: सारण में पंचायत के दौरान मारपीट, पांच घायल, 20 से 25 राउंड गोलीबारी का आरोप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










