पानापुर में जेनरल स्टोर की दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान व नकदी जलकर राख

आग लगने से जले दुकान का सामान.
Saran News : दुकान में रखा करीब 50 हजार रुपये नकद सहित लाखों रुपये मूल्य का सामान जलकर राख हो गया. दुकानदार ने मुआवजे की मांग की है.
Saran News : (नागेंद्र कुमार ओझा की रिपोर्ट)
प्रखंड मुख्यालय पानापुर बाजार स्थित एक जेनरल स्टोर की दुकान में सोमवार रात बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई. इस अगलगी की घटना में दुकान में रखा करीब 50 हजार रुपये नकद सहित लाखों रुपये मूल्य का सामान जलकर राख हो गया.
जानकारी के अनुसार, रसौली गांव निवासी दुकानदार छोटेलाल कुमार सोमवार रात करीब 10:30 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे. इसी दौरान रात लगभग 11 बजे उन्हें दुकान में आग लगने की सूचना मिली.
शॉर्ट सर्किट से लगी आग
बताया जाता है कि शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना मिलने पर स्थानीय थाना से फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन आग की भयावहता अधिक होने के कारण वह शुरुआती स्तर पर आग पर काबू नहीं पा सकी.

घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया
इसके बाद तरैया और मशरक थानों से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर बुलाई गईं. कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका.
पीड़ित दुकानदार छोटेलाल कुमार ने बताया कि इस अगलगी में दुकान में रखा सारा सामान और बिक्री के 50 हजार रुपये नकद जलकर राख हो गए, जिससे उन्हें भारी नुकसान हुआ है. दुकानदार ने मुआवजे की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










