Chhapra News : बायोमैट्रिक सिस्टम नहीं होने से बीज लेने में तरैया के किसानों को हो रही परेशानी

Published by : ALOK KUMAR Updated At : 11 Mar 2025 9:44 PM

विज्ञापन

Chhapra News : प्रखंड के किसान भवन में मंगलवार को कृषि विभाग द्वारा मूंग के बीज का वितरण किया जा रहा था, लेकिन बीज विक्रेता के पास बायोमैट्रिक सिस्टम की सुविधा नहीं होने के कारण कई किसानों को बिना बीज के ही वापस लौटना पड़ा.

विज्ञापन

तरैया. प्रखंड के किसान भवन में मंगलवार को कृषि विभाग द्वारा मूंग के बीज का वितरण किया जा रहा था, लेकिन बीज विक्रेता के पास बायोमैट्रिक सिस्टम की सुविधा नहीं होने के कारण कई किसानों को बिना बीज के ही वापस लौटना पड़ा. जिन किसानों के पास मोबाइल नहीं था, उन्हें भी बीज नहीं मिल पाया. बीज लेने के लिए किसान सलाहकार अपने मोबाइल से किसानों का ऑनलाइन पंजीकरण करते हैं, जिसके बाद किसानों के मोबाइल पर ओटीपी आता है. इस ओटीपी को किसान बीज विक्रेता को देते हैं, फिर विक्रेता पुनः ऑनलाइन करता है, और एक बार फिर ओटीपी किसानों के मोबाइल पर आता है. इस प्रक्रिया में किसानों को काफी समय लग रहा है, जिससे वे परेशान हो रहे हैं. किसानों ने बताया कि बायोमैट्रिक सिस्टम की कमी के कारण उन्हें बहुत परेशानी हो रही है. भागवतपुर के किसान रामावतार राय, डुमरी की किसान सुनीता देवी, बबीता देवी, नसरुदीन, चंचलिया के चंद्रभूषण सिंह, पिपरा के ज्ञानी महतो सहित अन्य किसानों ने कहा कि बिना बायोमैट्रिक सिस्टम के बीज वितरण की प्रक्रिया अत्यधिक समय लेने वाली हो गयी है. किसानों ने सरकार से इस व्यवस्था को सुगम बनाने की मांग की है ताकि वे समय पर और बिना किसी परेशानी के बीज प्राप्त कर सकें. इसके अलावा, किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि बीज विक्रेता द्वारा सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक राशि ली जा रही है. सरकार द्वारा आठ किलोग्राम मूंग के बीज का मूल्य 254 रुपये निर्धारित किया गया है, लेकिन विक्रेता किसानों से 260 रुपये ले रहा है, जिससे किसानों में नाराजगी उत्पन्न हो रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ALOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन