ePaper

सोनपुर के नमामि गंगे घाट पर ‘मतदान महोत्सव’, सैकड़ों ने ली लोकतंत्र की शपथ

Updated at : 02 Nov 2025 10:16 PM (IST)
विज्ञापन
सोनपुर के नमामि गंगे घाट पर ‘मतदान महोत्सव’, सैकड़ों ने ली लोकतंत्र की शपथ

रविवार की शाम सोनपुर का नमामि गंगे घाट लोकतंत्र की एक नयी और प्रेरणादायक कहानी कहता दिखा. नारायणी नदी के तट पर जब सैकड़ों लोगों ने हाथ उठाकर मतदान की शपथ ली.

विज्ञापन

सोनपुर. रविवार की शाम सोनपुर का नमामि गंगे घाट लोकतंत्र की एक नयी और प्रेरणादायक कहानी कहता दिखा. नारायणी नदी के तट पर जब सैकड़ों लोगों ने हाथ उठाकर मतदान की शपथ ली, तब यह दृश्य किसी महापर्व से कम नहीं था. ढलती शाम की सुनहरी रोशनी में, निर्वाचन आयोग के स्वीप कार्यक्रम के तहत आयोजित यह विशेष अभियान ””मतदान महोत्सव”” में बदल गया.

जन आंदोलन बना जागरूकता अभियान

इस अभियान में स्थानीय नागरिकों, महिलाओं, युवाओं और अधिकारियों की भारी मौजूदगी ने इसे एक जनआंदोलन का रूप दे दिया. नमामि गंगे घाट पर कार्यक्रम का संचालन शालीन और प्रेरणादायक माहौल में हुआ, जहां हर चेहरा मतदान के प्रति प्रतिबद्धता झलकाता नजर आया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त जनरल ऑब्जर्वर बटलांग एस सोहलिया ने उपस्थित जनसमूह को लोकतांत्रिक शपथ दिलायी. उनके नेतृत्व में लोगों ने सामूहिक रूप से यह संकल्प दोहराया कि वे धर्म, जाति या किसी भी प्रलोभन से ऊपर उठकर निष्पक्ष मतदान करेंगे.

घाट पर एक स्वर में शपथ का मंत्र हम भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए, अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे के साथ गूंजा. शपथ ग्रहण के बाद, आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं द्वारा बनायी गयी रंगोलियों ने घाट को उत्सव का रूप दे दिया. इन रंगोलियों पर हर वोट कीमती है और मतदान से ही बदलता है देश जैसे प्रेरणादायक संदेश सजे थे. इसके बाद निकली जागरूकता रैली में सैकड़ों महिलाएं, बच्चे और युवा शामिल हुए. पहले मतदान, फिर जलपान और वोट है ताकत, इसे मत गंवाओ जैसे नारे नारायणी की लहरों के साथ दूर तक गूंज उठे. रैली का कारवां पुल घाट, कालीघाट होते हुए डीआरएम कार्यालय तक पहुंचा.

महिलाओं और युवाओं में दिखा जोश

इस अभियान में महिलाओं की भागीदारी विशेष रही. कई महिलाओं ने बताया कि वे इस बार न सिर्फ खुद मतदान करेंगी, बल्कि आसपास के लोगों को भी प्रेरित करेंगी. युवाओं में भी जोश देखने लायक था; कई समूहों ने पोस्टर, बैनर और गीतों के माध्यम से लोकतंत्र के महत्व का संदेश दिया. इस अवसर पर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी श्वेता कुमारी और पर्यवेक्षिकाएँ आर्या सिंह, सरिता कुमारी, प्रतिभा कुमारी सहित बड़ी संख्या में सेविकाएँ, सहायिकाएँ और अधिकारी मौजूद रहे. कार्यक्रम के अंत में प्रस्तुत ””मतदाता जागरूकता संकल्प गीत”” ने सभी को भावविभोर कर दिया. नारायणी की ठंडी हवाओं के बीच जब गीत की पंक्तियाँ हर वोट है उम्मीद की किरण, चलो निभाएं लोकतंत्र का वचन गूंजीं, तो पूरा माहौल राष्ट्रभाव से सराबोर हो उठा. इस दौरान ऑब्जर्वर बटलांग एस सोहलिया ने कहा कि यह अभियान सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि लोकतंत्र के प्रति जागरूकता की एक निरंतर यात्रा है. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में ऐसे प्रयास गांव-गांव तक किये जायेंगे ताकि हर वोट गिने, हर मतदाता जागे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ALOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन