छपरा में चलती स्कॉर्पियो बनी आग का गोला, 5 यात्रियों ने कूदकर बचाई जान, गाड़ी जलकर खाक

Updated:
विज्ञापन
chapra scorpio burnt

चलती स्कॉर्पियो बनी आग का गोला

Bihar News: छपरा में चलती स्कॉर्पियो में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया. समय रहते पांचों यात्री बाहर निकल गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया, हालांकि गाड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो गई.

विज्ञापन

Bihar News: सारण जिले के दिघवारा थाना क्षेत्र के बस्तीजलाल गांव के सामने छपरा-हाजीपुर फोरलेन सड़क पर उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक चलती स्कॉर्पियो में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया और स्कॉर्पियो आग का गोला बन गई.

पटना से छपरा जा रहे थे यात्री

मिली जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो पर सवार पांच लोग पटना से छपरा की ओर जा रहे थे. जैसे ही वाहन बस्तीजलाल गांव के पास पहुंचा, अचानक उसमें से धुआं निकलने लगा. इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, आग तेजी से फैल गई और पूरी गाड़ी जलने लगी.

समय रहते बाहर निकले, टली बड़ी अनहोनी

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वाहन में सवार सभी यात्री तुरंत बाहर निकल गए. उनकी सूझबूझ और तेजी के कारण एक बड़ा हादसा टल गया. सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

दमकल ने पाया आग पर काबू

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक स्कॉर्पियो पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी.

एक घंटे तक बाधित रहा यातायात

इस घटना के बाद करीब एक घंटे तक फोरलेन सड़क पर अफरातफरी का माहौल बना रहा. सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और लोग घटना को देखने के लिए जुट गए. बाद में स्थिति सामान्य होने पर यातायात बहाल किया गया.

शॉर्ट सर्किट की आशंका, जांच जारी

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है. हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, ताकि आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके.

Also Read: जमालपुर-किऊल रूट पर 26 अप्रैल को कई ट्रेनें रद्द, कुछ को किया गया डायवर्ट, यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन