गर्मी में ट्रेन के लिए भटक रहे यात्रियों के लिए खुशखबरी, गोमतीनगर-कोलकाता स्पेशल ट्रेन शुरू, जानिए पूरा शेड्यूल

Updated:
विज्ञापन
train news gomtinagar kolkata

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Train News: गर्मी के मौसम में बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है. अब गोमतीनगर से कोलकाता के बीच स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी, जिससे सारण क्षेत्र के यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा.

विज्ञापन

Bihar Train News: पूर्वोत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गोमतीनगर-कोलकाता के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है. इस ट्रेन के शुरू होने से खासकर सारण जिले के मढ़ौरा और मशरक के यात्रियों को बड़ी राहत मिलने वाली है. अब उन्हें लंबी दूरी के लिए सीधे इस ट्रेन का फायदा मिलेगा.

इन तारीखों को चलेगी स्पेशल ट्रेन

05064 गोमतीनगर-कोलकाता स्पेशल ट्रेन 22 और 29 अप्रैल को गोमतीनगर से रवाना होगी, जबकि वापसी में 23 और 30 अप्रैल को कोलकाता से चलेगी. यह ट्रेन खासतौर पर गर्मी की भीड़ को देखते हुए चलाई जा रही है.

रूट और टाइमिंग की पूरी जानकारी

गोमतीनगर से चलने वाली ट्रेन सुबह 08:40 बजे रवाना होगी. रास्ते में गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, कप्तानगंज, पडरौना, तमकुही रोड और थावे जैसे स्टेशनों पर रुकते हुए यह ट्रेन रात 08:15 बजे मशरक और 08:50 बजे मढ़ौरा पहुंचेगी.

इसके बाद यह ट्रेन हाजीपुर, बरौनी, झाझा, जसीडीह, आसनसोल, दुर्गापुर और बर्द्धमान होते हुए अगले दिन दोपहर 01:10 बजे कोलकाता पहुंचेगी.

वापसी का शेड्यूल भी तय

वापसी में 05063 कोलकाता–गोमतीनगर स्पेशल ट्रेन दोपहर 03:20 बजे कोलकाता से चलेगी. यह ट्रेन अगले दिन सुबह 08:52 बजे मशरक और 08:27 बजे मढ़ौरा पहुंचेगी. इसके बाद गोरखपुर, बस्ती और गोंडा होते हुए शाम 06:30 बजे गोमतीनगर पहुंचेगी.

हर वर्ग के यात्रियों को मिलेगा फायदा

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, इस स्पेशल ट्रेन में सामान्य, शयनयान और वातानुकूलित सभी श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे. इससे हर वर्ग के यात्रियों को यात्रा में सुविधा मिलेगी. इस नई सेवा से सारण और आसपास के इलाकों के लोगों को लंबी दूरी की यात्रा में बड़ी सहूलियत मिलेगी. खासकर गर्मी के मौसम में बढ़ती भीड़ के बीच यह ट्रेन यात्रियों के लिए किसी राहत से कम नहीं होगी.

Also Read: ‘सदन में सिर्फ अपने घर की महिलाएं ही भेजना चाहता है विपक्ष’, CM सम्राट बोले- ये मंशा कभी पूरी नहीं होगी

विज्ञापन
अभिनंदन पांडेय

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन