कृषि विज्ञान केंद्र में दो दिवसीय किसान मेला सह फल-फूल व सब्जी प्रदर्शनी का शुभारंभ

Published by : ALOK KUMAR Updated At : 28 Jan 2026 10:42 PM

विज्ञापन

दो दिवसीय किसान मेला सह-फल, फूल व सब्जी प्रदर्शनी का शुभारंभ

विज्ञापन

मांझी. कृषि विज्ञान केंद्र में कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण सारण एवं कृषि विज्ञान केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय किसान मेला सह-फल, फूल व सब्जी प्रदर्शनी का शुभारंभ मांझी के विधायक रणधीर कुमार सिंह, उपनिदेशक (कृषि) बामेती शारदा शर्मा, जिला कृषि पदाधिकारी सारण मधुरेन्द्र कुमार सिंह, कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ संजय कुमार राय, उद्यान विशेषज्ञ डॉ जितेन्द्र चंदोला, उपयोजना निदेशक आत्मा जितेन्द्र कुमार वर्मा व श्री शमशेर आलम, सहायक निदेशक रसायन श्री बाबू चंद सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किसान मेले का उद्घाटन किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रणधीर कुमार सिंह ने कहा कि राज्य एवं केंद्र सरकार के विभिन्न योजनाओं का लाभ लेकर किसान उन्नत कृषि कर सकते हैं. उन्होंने कहा की जिले में जलजमाव वाले क्षेत्र में फसलों व तकनीकों के बारे में किसानों को विस्तृत में जानकारी दें. कृषि विज्ञान केंद्र के उद्यान विशेषज्ञ डा जितेंद्र चंदोला ने वैज्ञानिक विधि से फलों के नये बाग कैसे लगाएं इसके बारे में किसानों को विस्तार से जानकारी दी. उन्हें बताया कि पौधे कहां से खरीदे, कब लगाये व प्राकृतिक खेती के बारे में भी किसानों को विस्तृत में जानकारी दी.

विभिन्न विभागों ने लगाया था स्टाल

इस कृषि मेले में कृषि विज्ञान केंद्र, कृषि विभाग, पशुपालन, अल्पसंख्यक, खाद्य एवं आपूर्ति, महिला बाल विकास निगम, जीविका एवं राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने अपने-अपने स्टाल लगाए थे. यहां मौजूद पदाधिकारी अपने विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारी किसानों को दिये. किसानों को अनुदानित मूल्य पर कृषि उपकरण, खाद एवं बीज मुहैया कराया गया. महोत्सव में किसानों को अन्नश्री (मोटे अनाज), औद्यानिकी व औषधि पौधों की खेती, दलहन व तिलहन की खेती व तकनीक, मृदा जांच के बारे जानकारी दी गयी. इसके साथ ही गन्ना, मशरूम और जैविक खेती के बारे में भी लोगों को बताया गया. कार्यक्रम के दौरान कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को सम्मानित भी किया जाएगा. इस मौके पर कृषि विज्ञान केंद्र मांझी से वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डा. संजय कुमार राय, डॉ जितेन्द्र चंदोला, डा विजय कुमार, अमितेश कुमार गौरव, रामा रंजन, राकेश कुमार, उमाशंकर एवं अवनीश पांडेय, जिला पशुपालन पदाधिकारी डा ओबेदुल्ला, सहायक निर्देशक उद्यान विज्ञान, सहायक निर्देशक पादप संरक्षण, सहायक निर्देशक कृषि आभियांत्रिकी, सहायक निर्देशक मृदा रसायन आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
ALOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन