बनियापुर में सड़कों और बाजारों से हटाया गया अतिक्रमण
Published by : CHANDRASHEKHAR SARAN Updated At : 09 Apr 2025 6:23 PM
सड़कों और बाजारों पर अतिक्रमण को लेकर बुधवार को प्रशासन पूरे दिन एक्शन मोड में दिखी. सीओ दीनानाथ कुमार के नेतृत्व में कई जगहों पर अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया गया, तो कई जगहों पर अतिक्रमण हटाने को लेकर अल्टीमेटम दिया गया.
बनियापुर. सड़कों और बाजारों पर अतिक्रमण को लेकर बुधवार को प्रशासन पूरे दिन एक्शन मोड में दिखी. सीओ दीनानाथ कुमार के नेतृत्व में कई जगहों पर अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया गया, तो कई जगहों पर अतिक्रमण हटाने को लेकर अल्टीमेटम दिया गया. वहीं कई जगहों पर अतिक्रमण को चिह्नित भी किया गया. सीओ ने बताया कि अंचल क्षेत्र के पिंडरा और डाढ़ीबाढी में अतिक्रमण को खाली करवाया गया है, जबकि एनएच 331 स्थित सहाजितपुर और मानोपाली बाजार का भ्रमण कर अतिक्रमण हटाने के लिए दुकानदारों को 24 घंटे का समय दिया गया. वहीं, खाकी मठिया एवं धोबवल बाजार में अतिक्रमण को मार्क कर दो दिनों में अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया है. मालूम हो सड़कों और बाजारों पर अतिक्रमण को लेकर जहां एक ओर जाम की समस्या उत्पन्न होते रहती है, वहीं सड़क दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है. इसको लेकर लगातार प्रशासन को शिकायत मिलती रहती है. अभियान में राजस्व पदाधिकारी इफ्तेखार अहमद एवं संबंधित पुलिसकर्मी शामिल रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










