स्कूली जांच में लापरवाही बरतने पर संबंधित अधिकारियों पर होगी कार्रवाई : डीएम

Updated at : 27 Jun 2024 9:58 PM (IST)
विज्ञापन
स्कूली जांच में लापरवाही बरतने पर संबंधित अधिकारियों पर होगी कार्रवाई : डीएम

शिक्षा विभाग की ओर से जारी अद्यतन निदेश के अनुरूप विद्यालयों की की जा रही जांच की गुरूवार को डीएम अमन समीर ने शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा की. इ-शिक्षा एप के माध्यम से शिक्षकों को अपनी उपस्थिति दर्ज करनी है.

विज्ञापन

छपरा. शिक्षा विभाग की ओर से जारी अद्यतन निदेश के अनुरूप विद्यालयों की की जा रही जांच की गुरूवार को डीएम अमन समीर ने शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा की. इ-शिक्षा एप के माध्यम से शिक्षकों को अपनी उपस्थिति दर्ज करनी है. विभिन्न कारणों से इसका शत-प्रतिशत अनुपालन नहीं हो सका है. इस सबंध में सभी शिक्षकों के लिए विद्यालय स्तर पर ही प्रशिक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया. प्रत्येक विद्यालय में तकनीकी रूप से सक्षम एक शिक्षक को नोडल के रूप में नामित कर उन्हें पर्याप्त प्रशिक्षण दिया जायेगा. नामित नोडल के माध्यम से संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक सभी शिक्षकों का प्रशिक्षण विद्यालय में ही सुनिश्चित करायेंगे. विद्यालयों के भौतिक निरीक्षण के क्रम में सभी आंकड़ों का समेकित रुप से संकलन सुनिश्चित करने को कहा गया. संकलित आंकड़ों के आधार पर सभी विद्यालयों के अद्यतन स्थिति का डेटाबेस तैयार किया जायेगा. इसमें मुख्य रूप से विद्यालय में इंफ्रास्ट्रक्चर की स्थिति-वर्ग कक्ष, शौचालय, पेयजल, बॉउंड्री, खेल मैदान आदि के साथ शिक्षक व छात्रों की उपस्थिति एवं अन्य पैरामीटर से संबंधित आंकड़े संकलित होंगे. इसके आधार पर विद्यालयों की आवश्यकताओं का आंकलन भी हो सकेगा. जिसे चरणबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए पहल की जायेगा. बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं डीपीओ आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन