Saran News : दीदी का सिलाई घर बनेगा महिलाओं की आर्थिक उन्नति का मार्ग

समृद्धि यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा तेलपा में राधे कृष्ण जीविका महिला संकुल संघ द्वारा संचालित दीदी का सिलाई घर, प्रशिक्षण एवं उत्पादन केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया.
छपरा. समृद्धि यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा तेलपा में राधे कृष्ण जीविका महिला संकुल संघ द्वारा संचालित दीदी का सिलाई घर, प्रशिक्षण एवं उत्पादन केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया. उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री ने जीविका दीदियों द्वारा लगाये गए विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया और उनके द्वारा तैयार किए गए परिधान एवं उत्पादों की गुणवत्ता, कौशल और उद्यमशीलता की प्रशंसा की. इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन विभाग के मंत्री विजय कुमार चौधरी, जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और अन्य अतिथि उपस्थित थे. मुख्यमंत्री ने सिलाई एवं प्रशिक्षण केंद्र को महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक सराहनीय पहल बताया और केंद्र में कार्यरत महिलाओं से सीधे संवाद कर उनके अनुभवों को जाना. उन्होंने महिला उद्यमियों के आत्मनिर्भर बनने के प्रयासों की भी सराहना की. उक्त अवसर पर जीविका दीदी पम्मी कुमारी ने बताया कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत प्राप्त 10 हजार रुपये की प्राथमिक निवेश निधि से उन्होंने सिलाई मशीन खरीदी है, जिससे वे नियमित रूप से बेहतर आय अर्जित कर रही हैं और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ कर रही हैं. जानकारी के अनुसार, सारण जिले में अब तक 4.79 लाख महिला लाभार्थियों को प्रति महिला 10 हजार रुपये की राशि प्राथमिक निवेश निधि के रूप में उपलब्ध करायी जा चुकी है. इस योजना के माध्यम से बड़ी संख्या में महिलाएं स्वरोजगार से जुड़कर आत्मनिर्भर बन रही हैं और आर्थिक रूप से सक्षम हो रही हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




