Saran News : जिला अंडर-15 शतरंज प्रतियोगिता में अंबर श्रीवास्तव एवं एंजेल बने विजेता

Updated:
विज्ञापन
Saran News

विजेताओं की तस्वीर

Saran News : जिला अंडर-15 शतरंज प्रतियोगिता में अंबर श्रीवास्तव और एंजेल ने शानदार प्रदर्शन कर जीता खिताब

विज्ञापन

Saran News (विकास कुमार) : जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में जिला अंडर-15 बालक व बालिका शतरंज प्रतियोगिता 2026 का सफल आयोजन किया गया.प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आये खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुये अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया.

मयंक सिन्हा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया

प्रतियोगिता का संचालन इंटरनेशनल आर्बिटर अरविन्द कुमार सिंह, सहयोगी आर्बिटर, सीनियर नेशनल आर्बिटर सागर कुमार की देखरेख में संपन्न हुआ. खिलाड़ियों ने शतरंज की बिसात पर बेहतरीन रणनीति, धैर्य और खेल कौशल का परिचय दिया. अंडर-15 ओपन वर्ग में अंबर श्रीवास्तव कुमार ने प्रथम व मयंक सिन्हा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया.

ऋत्वि रानी ने द्वितीय स्थान हासिल किया

वहीं बालिका वर्ग में एंजेल विजेता बनीं तथा ऋत्वि रानी ने द्वितीय स्थान हासिल किया.प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी आगामी बिहार राज्य अंडर-15 शतरंज प्रतियोगिता में सारण जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे.संघ के पदाधिकारियों ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

Also Read : Patna News : मिरचाई घाट पर फिर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, एक सप्ताह में चौथी घटना से सनसनी

विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन