मढ़ौरा व्यवहार न्यायालय पहुंचे पटना हाईकोर्ट के न्यायाधीश, कार्यप्रणाली और लंबित मामलों की समीक्षा

Author Manokamna Singh|Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से मिलते पटना हाई कोर्ट के न्यायधीश संदीप कुमार | Prabhat Khabar Network

पटना हाईकोर्ट के न्यायाधीश संदीप कुमार ने मढ़ौरा अनुमंडल व्यवहार न्यायालय का दौरा कर कार्यप्रणाली और लंबित मामलों की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने विभिन्न न्यायिक और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की. स्थानीय बार एसोसिएशन ने इस दौरे को न्यायिक व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया है.

विज्ञापन

Saran News : पटना हाईकोर्ट के न्यायाधीश संदीप कुमार ने शनिवार को मढ़ौरा अनुमंडल व्यवहार न्यायालय का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने न्यायालय परिसर में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक कर न्यायालय की कार्यप्रणाली, लंबित मामलों के निष्पादन और बुनियादी सुविधाओं की समीक्षा की. करीब दो वर्षों से संचालित मढ़ौरा व्यवहार न्यायालय के लिए इस बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

कार्यप्रणाली और लंबित मामलों की हुई समीक्षा

गोपनीय तरीके से आयोजित समीक्षा बैठक में न्यायालय के प्रशासनिक कार्यों, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और न्यायिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई. न्यायाधीश संदीप कुमार ने न्यायालय के संचालन से जुड़े विषयों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

न्यायिक और प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश पुनित कुमार गर्ग, सीनियर डिवीजन प्रथम सिविल जज अविनाश कुमार, द्वितीय सिविल जज दामोदर कुमार तथा जूनियर डिवीजन सिविल जज सह मुंसिफ शुभंकर शुक्ला उपस्थित रहे. वहीं प्रशासन की ओर से अनुमंडल पदाधिकारी निधि राज, डीएसपी सुविंदर कुमार दास सहित अन्य अधिकारी भी बैठक में शामिल हुए.

बार एसोसिएशन ने बताया सकारात्मक कदम

मौके पर स्थानीय बार एसोसिएशन के प्रतिनिधियों में एजीपी सुबोध कुमार, अधिवक्ता अतुल कुमार, अजीत कुमार, मंजीत कुमार विशेन, बबन कुंवर और राजीव कुमार उर्फ राजा सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे. अधिवक्ताओं ने न्यायाधीश के इस दौरे को मढ़ौरा व्यवहार न्यायालय के सुदृढ़ीकरण और न्यायिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल बताया.


विज्ञापन
मनोकामना सिंह

लेखक के बारे में

By मनोकामना सिंह

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन