छपरा में एसएसपी विनीत कुमार की जनसुनवाई. फरियादियों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया. इसका उद्देश्य आम नागरिकों की शिकायतों का शीघ्र और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है.
छपरा. आम लोगों की शिकायतों के त्वरित निस्तारण को लेकर सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने शनिवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की. इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याएं सीधे एसएसपी के समक्ष रखीं. एसएसपी ने सभी आवेदनों का गंभीरता से अवलोकन किया और संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए.
शिकायतों के निष्पक्ष और पारदर्शी निस्तारण पर जोर
जनसुनवाई के दौरान एसएसपी विनीत कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने कहा कि किसी भी मामले में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए और नियमानुसार त्वरित कार्रवाई कर शिकायतकर्ताओं को इसकी जानकारी भी दी जाए.
लोगों को एक ही स्थान पर मिल रही सुनवाई की सुविधा
पुलिस प्रशासन के अनुसार, जनसुनवाई का उद्देश्य आम नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए भटकना न पड़े. इस व्यवस्था के तहत लोग सीधे पुलिस अधिकारियों के समक्ष अपनी शिकायत रख सकते हैं, जिससे समाधान की प्रक्रिया तत्काल शुरू हो सके.
हर कार्य दिवस सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक होती है जनसुनवाई
सारण पुलिस कार्यालय में प्रत्येक कार्य दिवस सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक नियमित रूप से जनसुनवाई आयोजित की जाती है. इस दौरान जिले का कोई भी नागरिक अपनी शिकायत लेकर पहुंच सकता है और संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कराई जा सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










