सारण में मुर्गी फार्म के पास मिला युवक का शव, हत्या या करंट से मौत? पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

Updated:
विज्ञापन
घटना स्थल पर जमा ग्रामीणों की भीड़ के बीच जांच में पहुंची पुलिस | Prabhat Khabar Network

घटना स्थल पर जमा ग्रामीणों की भीड़ के बीच जांच में पहुंची पुलिस

सारण जिले के पोझी बुजुर्ग गांव में मुर्गी पालन व्यवसाय करने वाले एक युवक का शव उसके फार्म के पास मिला है. इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है. परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है.

विज्ञापन

मढ़ौरा (सारण). थाना क्षेत्र के पोझी बुजुर्ग गांव में शनिवार सुबह 35 वर्षीय रौशन कुमार का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान मदन सिंह के पुत्र रौशन कुमार के रूप में हुई है, जो मुर्गी पालन का व्यवसाय करते थे.

जन्मदिन समारोह में गए थे, अगले दिन मिला शव

परिजनों के अनुसार रौशन कुमार गुरुवार रात बाइक से गांव में आयोजित एक जन्मदिन समारोह में शामिल होने गए थे. शुक्रवार सुबह उनका शव उनके मुर्गी फार्म के पास पड़ा मिला. घटनास्थल के पास उनकी बाइक भी खड़ी थी, जिससे मामला और संदिग्ध हो गया.

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

परिजनों का आरोप है कि रौशन कुमार की हत्या कर शव को मुर्गी फार्म के पास फेंका गया है. वहीं, उन्हें यह भी जानकारी मिली कि पास के खेत में फसल की सुरक्षा के लिए लगाए गए बिजली के तार की चपेट में आने से उनकी मौत हुई हो सकती है. हालांकि परिजन इस दावे को मानने से इनकार करते हुए इसे सुनियोजित हत्या बता रहे हैं.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा

घटना की सूचना मिलते ही मढ़ौरा डीएसपी सविंदर कुमार दास के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. डीएसपी ने बताया कि पुलिस हत्या और करंट लगने सहित सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा.


विज्ञापन
Manokamna Singh

लेखक के बारे में

By Manokamna Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन