सारण के रेफरल अस्पताल में बवाल, स्वास्थ्यकर्मी ने मैनेजर और डॉक्टर पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

Updated:
विज्ञापन

तरैया रेफरल अस्पताल

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

तरैया रेफरल अस्पताल में स्वास्थ्यकर्मी उत्तम कुमार ने प्रबंधन और डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं. दुर्व्यवहार, जातिसूचक टिप्पणी और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है. पीड़ित ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है.

विज्ञापन

तरैया. प्रखंड के रेफरल अस्पताल में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मी (एमएफपीडब्ल्यू) उत्तम कुमार ने अस्पताल के स्वास्थ्य प्रबंधक नीतीश कुमार और डॉक्टर रोहित कुमार दुबे पर दुर्व्यवहार, जातिसूचक टिप्पणी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. इस मामले में पीड़ित ने तरैया थाने में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन

ड्यूटी के दौरान विवाद होने का आरोप

उत्तम कुमार के अनुसार, 17 जुलाई को वह अपनी ड्यूटी पर तैनात थे. इसी दौरान स्वास्थ्य प्रबंधक ने कथित रूप से उनके साथ गाली-गलौज की और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया. विरोध करने पर ईंट उठाकर हमला करने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है.

डॉक्टर पर हथियार दिखाकर धमकाने का आरोप

पीड़ित स्वास्थ्यकर्मी का आरोप है कि उसी दौरान डॉक्टर रोहित कुमार दुबे, जो उस समय ड्यूटी पर नहीं थे, मौके पर पहुंचे और कथित तौर पर उन्हें हथियार दिखाकर जान से मारने की नीयत से दौड़ाया. उनका कहना है कि उन्होंने किसी तरह अस्पताल परिसर से निकलकर थाने पहुंचकर अपनी जान बचाई.

सीसीटीवी फुटेज और आवेदन के आधार पर जांच

उत्तम कुमार का दावा है कि पूरी घटना अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है. उन्होंने यह भी बताया कि 15 जुलाई को भी संबंधित डॉक्टर के खिलाफ तरैया थाने में सनहा दर्ज कराया गया था. फिलहाल पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की जांच कर रही है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन