परसा के सगुनी पंचायत को मिली दो नई पीसीसी सड़कें, विधायक मंटू सिंह ने किया उद्घाटन, ग्रामीणों को बड़ी राहत

Updated:
विज्ञापन
पीसीसी सड़क का उद्घाटन करते विधायक कृष्ण कुमारमंटो | Prabhat Khabar Network

पीसीसी सड़क का उद्घाटन करते विधायक कृष्ण कुमारमंटो

सगुनी पंचायत के ग्रामीणों का वर्षों पुराना इंतजार खत्म हुआ. मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत दो महत्वपूर्ण संपर्क सड़कों का उद्घाटन किया गया. इन सड़कों के बनने से आवागमन सुगम होगा और बरसात में कीचड़-जलजमाव से राहत मिलेगी.

विज्ञापन

परसा. प्रखंड की सगुनी पंचायत के ग्रामीणों का वर्षों पुराना इंतजार शनिवार को खत्म हो गया. मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत निर्मित दो संपर्क पथों का उद्घाटन पूर्व मंत्री सह अमनौर विधायक कृष्ण कुमार उर्फ मंटू सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के साथ किया. सड़क निर्माण पूरा होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है.

मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना से बना संपर्क मार्ग

विधायक मंटू सिंह ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में योजना एवं विकास विभाग के सौजन्य से विशुनपुरा विद्यालय से प्रभु शर्मा के घर तक तथा देवनाथ राम के घर से हरेंद्र सिंह के दालान तक संपर्क पथ का निर्माण कराया गया है. इन सड़कों के बनने से सगुनी पंचायत के साथ-साथ आसपास के गांवों के लोगों को भी आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी.

बरसात में कीचड़ और जलजमाव से मिलेगी राहत

विधायक ने कहा कि बरसात के दिनों में जलजमाव और कीचड़ के कारण ग्रामीणों को स्कूल, अस्पताल, बाजार और अन्य जरूरी स्थानों तक पहुंचने में काफी परेशानी होती थी. अब पीसीसी सड़क बनने से लोगों को राहत मिलेगी. किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने और विद्यार्थियों को विद्यालय आने-जाने में भी आसानी होगी.

ग्रामीण विकास सरकार की प्राथमिकता

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार का लक्ष्य हर गांव और हर टोले को मुख्य सड़क से जोड़ना है. मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत संरचना को मजबूत किया जा रहा है, ताकि लोगों को बेहतर आवागमन और अन्य मूलभूत सुविधाएं मिल सकें.

ग्रामीणों ने जताया आभार

विधायक ने सड़क निर्माण कार्य को पूरा कराने में सहयोग के लिए जदयू के पूर्व अध्यक्ष ललन सिंह के प्रयासों की सराहना की. वहीं, ग्रामीणों ने विधायक कृष्ण कुमार मंटू और ललन सिंह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सड़क निर्माण से गांव के विकास को नई गति मिलेगी. कार्यक्रम में उदय प्रताप सिंह, गंगा सिंह, अशोक सिंह, संजीव सिंह, बालेश्वर सिंह, सकलदीप मांझी, वीरेंद्र सिंह, टुनटुन सिंह, अवधेश सिंह, शिवाजी सिंह, सुरेश सिंह, रघु राय, दीपक कुमार, राजेश कुमार, सुभाष साह, बिट्टू कुमार, चंदन कुमार सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे.


विज्ञापन
Md Yusuf

लेखक के बारे में

By Md Yusuf

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन