पानापुर अग्निकांड में बेटी की शादी के सपने राख, गैस सिलिंडर में रिसाव से लाखों की संपत्ति जलकर खाक

Updated:
विज्ञापन

रोती बिलखती पीड़िता

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पानापुर के रामपुररूद्र गांव में गैस सिलिंडर रिसाव से भीषण आग लगने से श्यामबाबू महतो और वीरेंद्र महतो के घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया. वीरेंद्र महतो की बेटी की शादी की सारी तैयारी और जमा-पूंजी भी आग की भेंट चढ़ गई, जिससे परिवार गहरे सदमे में है.

विज्ञापन

पानापुर. थाना क्षेत्र के रामपुररूद्र गांव में शुक्रवार की देर रात गैस सिलिंडर में रिसाव के कारण लगी भीषण आग में श्यामबाबू महतो और उनके भाई वीरेंद्र महतो के घर का पूरा सामान जलकर राख हो गया. वहीं, उनके अन्य भाइयों हरेसर महतो, उपेंद्र महतो और राजेश महतो के घरों को भी आंशिक नुकसान पहुंचा. आग की इस घटना से परिवारों को लाखों रुपये की क्षति हुई है.

विज्ञापन

बेटी की शादी के लिए जोड़ी गई जमा-पूंजी भी जल गई

अगलगी की यह घटना वीरेंद्र महतो के परिवार के लिए सबसे अधिक दुखद साबित हुई. उनकी बड़ी बेटी शिल्पी की शादी तय हो चुकी थी और परिवार शादी की तैयारियों में जुटा था. इसके लिए जीविका समूह से 70 हजार रुपये का ऋण लेने के साथ ही महाजनों से भी कर्ज लिया गया था. लेकिन आग में शादी के लिए वर्षों से जोड़ी गई नकदी और अन्य सामान जलकर राख हो गए. इस घटना के बाद परिवार गहरे सदमे में है और सुग्गी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है.

सारण तटबंध पर शरण लेने को मजबूर हुए पीड़ित

अगलगी के बाद पीड़ित परिवार अपने घर छोड़कर सारण तटबंध पर शरण लेने को मजबूर हो गया है. रहने और खाने की समस्या से जूझ रहे परिवारों के सामने अब जीवन को फिर से पटरी पर लाने की चुनौती खड़ी हो गई है.

जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाया मदद का हाथ

घटना की जानकारी मिलने के बाद पूर्व जिला परिषद प्रतिनिधि अभिषेक रंजन सिंह उर्फ मुनचुन सिंह ने पीड़ित परिवारों को चावल, आटा, आलू, तिरपाल और अन्य जरूरी राहत सामग्री उपलब्ध कराई. वहीं, मुखिया प्रतिनिधि वकील राय ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया, भोजन की व्यवस्था कराई और तत्काल 5 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की. उन्होंने पीड़ितों को हरसंभव सरकारी मदद दिलाने का भी आश्वासन दिया.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन