बंद घर और सोए परिजनों का उठाया फायदा, सारण के दाउदपुर में 3 जगह चोरी के बाद ग्रामीणों में पुलिस के प्रति आक्रोश

Updated:
विज्ञापन

चोरों द्वारा बिखेरा गया सामान

Police Investigation: सारण के दाउदपुर थाना क्षेत्र में चोरों ने एक ही रात तीन घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया. अलग-अलग गांवों में हुई इन वारदातों से ग्रामीणों में भय का माहौल है.

विज्ञापन

Police Investigation: दाउदपुर थाना क्षेत्र की दो अलग-अलग पंचायतों में चोरों ने एक ही रात तीन घरों को निशाना बनाया. चोर अलग-अलग तरीके से घरों में प्रवेश कर लाखों रुपये मूल्य के आभूषण, कपड़े और नकदी समेत अन्य सामान चोरी कर फरार हो गये. लगातार हुई चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है.

छत के रास्ते घर में घुसे चोर, आभूषण और नकदी की चोरी

जैतपुर तिवारी टोला गांव निवासी तारकेश्वर गिरी के घर में अज्ञात चोर बुधवार की मध्य रात्रि छत के रास्ते कमरे में उतर गये. इसके बाद कमरे का ताला तोड़कर लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण, कीमती कपड़े और करीब पांच हजार रुपये नकद चोरी कर फरार हो गये.

घटना के समय घर के सदस्य मकान के अंदर बरामदे में सो रहे थे. करीब तीन बजे बच्चे के रोने की आवाज सुनकर परिजनों की नींद खुली. अंदर कमरे का सामान बिखरा देखकर परिवार के लोग हैरान रह गये. महिलाओं के रोने और शोर मचाने पर आसपास के लोग भी मौके पर जुट गये.

112 पर सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी परिजनों ने दाउदपुर थाना पुलिस के 112 नंबर पर कॉल कर दी. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जानकारी ली. पुलिस ने घर में बिखरे सामान और अन्य बिंदुओं की जांच की.

बंद मकान को भी चोरों ने बनाया निशाना

चोरों ने उसी मोहल्ले के एक बंद मकान को भी निशाना बनाया. तिवारी टोला निवासी स्व. मनमोहन तिवारी के परिजन फिलहाल झारखंड के बोकारो में रहते हैं. बंद मकान का फायदा उठाकर चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ दिया और घर के अंदर चोरी की घटना को अंजाम दिया.

परिजनों के वापस आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि घर से कितने मूल्य की संपत्ति चोरी हुई है.

हर्षपुरा में भी घर में घुसकर चोरी

तीसरी चोरी दाउदपुर पंचायत के हर्षपुरा शर्मा टोली में उमेश्वर नाथ शर्मा के घर हुई. यहां चोरों ने अलमारी तोड़कर आभूषण और कपड़ों की चोरी कर ली. घटना के समय घर में दो महिलाएं सो रही थीं. चोर छत के रास्ते घर में प्रवेश कर घटना को अंजाम देकर फरार हो गये.

तीनों घटनाओं की जांच में जुटी पुलिस

एक ही रात तीन घरों में चोरी की घटनाओं के बाद पुलिस ने तीनों घटनास्थलों का मुआयना किया. पुलिस अज्ञात चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन में जुटी है. लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गयी है.

इसे भी पढ़ें:भोजपुर के नए SP अवधेश दीक्षित क्यों हैं चर्चा में? जानिए IPS काम्या मिश्रा से उनकी खास प्रेम कहानी


विज्ञापन
चंद्रशेखर कुमार

लेखक के बारे में

By चंद्रशेखर कुमार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन