राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सात दिवसीय प्राथमिक वर्ग प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन

Published by : CHANDRASHEKHAR SARAN Updated At : 07 Apr 2025 8:05 PM

विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिले का सात दिवसीय प्राथमिक वर्ग, एकमा खंड का प्रशिक्षण शिविर एकमा के एक निजी विद्यालय परिसर में संपन्न हो गया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, एकमा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिले का सात दिवसीय प्राथमिक वर्ग, एकमा खंड का प्रशिक्षण शिविर एकमा के एक निजी विद्यालय परिसर में संपन्न हो गया. समापन सत्र में संघ के जिला प्रचारक महेश जी, जिला कार्यवाह संजीव जी, जिला संपर्क प्रमुख बलवंत जी, खंड कार्यवाह आलोक जी सहित अन्य पदाधिकारियों ने शामिल स्वयंसेवकों को मार्गदर्शन दिया. इस अवसर पर एमएलसी इंजीनियर सच्चिदानंद राय सहित मनोज कुमार सिंह उर्फ पप्पू भैया, मनमोहन पांडेय, अमित कुमार ओझा, शांडिल्य जी, मुकेश कुमार सिंह, बंटी ओझा, अविनाश चंद्र उपाध्याय, डॉ अमित कुमार तिवारी आदि ने प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान व अनुशासन को समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के संकल्प के साथ स्वयंसेवकों को अपनाने की प्रतिबद्धता जतायी. वक्ताओं ने संघ के मूल्यों, राष्ट्र निर्माण में उसकी भूमिका व समाज के प्रति स्वयंसेवकों की जिम्मेदारी पर प्रकाश डाला. प्रशिक्षण के आखिरी दिन समाज के विभिन्न क्षेत्र के प्रबुद्ध व विशिष्ट जनों के साथ विशेष भोज, विशेष भोजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. शिविर के समापन पर ध्वज विसर्जन, घोष वंदन व प्रार्थना के साथ सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किये गये. कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षकों ने शिविर में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया. इस अवसर पर भाजपा नेता ब्रजेश कुमार सिंह रमण, छपरा पश्चिमी जिला उपाध्यक्ष चैतेंद्र नाथ सिंह, अखिलेश्वर प्रसाद भोला, मुकेश कुमार सिंह, डॉ एस कुमार, संजीत कुमार ओझा बंटी, अविनाश चंद्र उपाध्याय, हेम नारायण सिंह, उमाशंकर सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, त्रिलोकी सिंह, जयकिशोर सिंह, चितरंजन सिंह, वीरेश सिंह, चंद्रशेखर सिंह, मनमोहन पांडेय, पत्रकार केके सिंह सेंगर आदि अन्य शामिल हुए. वहीं संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने गणवेश में स्वयंसेवकों को संघ की परंपरा व आदर्शों के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी. कार्यक्रम के अंत में प्रार्थना सभा व ध्वज नमन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
CHANDRASHEKHAR SARAN

लेखक के बारे में

By CHANDRASHEKHAR SARAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन