Saran News : जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
Saran News : जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट

Saran News : सारण जिले के थाना क्षेत्र अंतर्गत भिड़िया गांव में जमीन पर बांस लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दोनों ओर से प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

विज्ञापन

मढ़ौरा. सारण जिले के थाना क्षेत्र अंतर्गत भिड़िया गांव में जमीन पर बांस लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दोनों ओर से प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इस घटना में कृष्ण कुमार सिंह नामक एक व्यक्ति जख्मी हो गये हैं, जिन्होंने अपने चाचा जगन्नाथ सिंह और उनकी दो बहुओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. कृष्ण कुमार का आरोप है कि जब उन्होंने अपने घर के सामने की जमीन पर खंभा गाड़कर बांस लगाने से मना किया, तो आरोपियों ने ईंट से हमला कर दिया, जिससे वे घायल हो गये. वहीं दूसरी ओर, 75 वर्षीय जगन्नाथ सिंह ने भी एक प्राथमिकी दर्ज करायी है, जिसमें उन्होंने अपने भाई के बेटे कृष्ण कुमार सिंह, कृष्ण मोहन सिंह और उनकी पत्नी मंजू देवी को आरोपित किया है. जगन्नाथ सिंह का कहना है कि भिड़िया स्कूल के पास इन लोगों ने उन्हें घेर कर मारपीट की और घायल कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन