छपरा सिविल कोर्ट ने 17 साल पुराने हत्या मामले में सुनाया बड़ा फैसला, तीन दोषियों को आजीवन कारावास

छपरा व्यवहार न्यायालय की तस्वीर
छपरा में 17 साल पुराने हत्या मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है. जिला और सत्र न्यायाधीश अष्टम की अदालत ने हत्या के तीन दोषियों को आजीवन कारावास और अर्थदंड की सजा सुनाई है.
Chhapra News: (विकास कुमार) छपरा में 17 साल पुराने हत्या मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है. जिला और सत्र न्यायाधीश अष्टम की अदालत ने हत्या के तीन दोषियों को आजीवन कारावास और अर्थदंड की सजा सुनाई है. मामला वर्ष 2009 में हुए चाकूबाजी और बाद में घायल युवक की मौत से जुड़ा था.
तीनों दोषियों को उम्रकैद की सजा
जिला और सत्र न्यायाधीश अष्टम अनिल कुमार भारद्वाज ने छपरा मुफस्सिल थाना कांड संख्या-21/2009 में सुनवाई पूरी करने के बाद खैरा थाना क्षेत्र के खैरा निवासी और वर्तमान में हेमनगर निवासी सुबोध राय, सुधीर राय और वीरेंद्र राय को दोषी करार दिया. अदालत ने तीनों को भादवि की धारा 302/34 के तहत आजीवन कारावास और 20 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई.
जुर्माना नहीं देने पर अतिरिक्त सजा
अदालत ने दोषियों को भादवि की धारा 341/34 के तहत एक माह की अतिरिक्त सजा भी सुनाई है. साथ ही अर्थदंड जमा नहीं करने पर छह माह की अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी.
रेलवे क्वार्टर विवाद में हुआ था हमला
मामले में सोनपुर थाना क्षेत्र के रहर दियर निवासी और वर्तमान में शिव टोला रामनगर निवासी संजीत कुमार यादव ने पटना के राजेश्वर हॉस्पिटल में जख्मी हालत में फर्द बयान दर्ज कराया था. बयान में उन्होंने बताया था कि एक फरवरी 2009 की शाम ड्यूटी से घर लौटने के दौरान साढ़ा डाला सेंट्रल बैंक के पास तीनों आरोपियों ने उन्हें घेर लिया.
चाकू से हमला कर किया था गंभीर रूप से घायल
फर्द बयान के अनुसार आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए कहा था कि रेलवे क्वार्टर खाली कराने को लेकर वे उन्हें काफी दिनों से खोज रहे थे. इसके बाद तीनों ने मिलकर चाकू से हमला कर दिया, जिससे संजीत कुमार यादव गंभीर रूप से घायल हो गये. शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी मौके से फरार हो गये.
इलाज के दौरान हो गई थी मौत
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें पटना रेफर कर दिया गया. इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई. इसके बाद पुलिस ने 20 जून 2009 को मामले को हत्या में परिवर्तित कर जांच शुरू की थी.
आठ गवाहों की गवाही के बाद आया फैसला
मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से अपर लोक अभियोजक विमल चंद्र ने चिकित्सक और अनुसंधानकर्ता समेत कुल आठ गवाहों की गवाही अदालत में कराई. सभी साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर अदालत ने तीनों आरोपियों को दोषी मानते हुए सजा सुनाई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By साक्षी कुमारी
साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं.
पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा.
इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की.
वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.
साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है.
निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










