Saran News : सरयू नदी में स्नान के दौरान बीडीसी सदस्य भीम सिंह डूबे, तलाश जारी

Updated:
विज्ञापन
Saran News

लापता बीडीसी की तलाश में स्थानीय और प्रशासन

Saran News : सेमरिया घाट पर हादसा, नदी में डूबे बीडीसी सदस्य की खोज जारी

विज्ञापन

Saran News (अमित कुमार) : अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद सरयू नदी में स्नान करने गये विशुनपुरा पंचायत के बीडीसी सदस्य भीम सिंह नदी में डूब गये. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, भीम सिंह एक शवदाह कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अन्य लोगों के साथ सरयू नदी में स्नान करने गए थे. स्नान के दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया जिसके कारण वे गहरे पानी में चले गये. साथ में मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन वे नदी की तेज धारा में लापता हो गये. उधर इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ नदी तट पर जुट गयी. परिजन और ग्रामीण लगातार उनकी तलाश में जुटे रहे.

नदी में पैर फिसलने से डूबे जनप्रतिनिधि

बताते चले कि समाचार प्रेषण तक उनका शव बरामद नहीं हो सका था. जिसको लेकर स्थानीय प्रशासन एवं ग्रामीणों द्वारा नदी में खोजबीन का कार्य जारी था. इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. परिजनों ने बताया कि गुरुवार की सुबह गांव के ही एक व्यक्ति की मृत्यु होने के बाद उनके शव यात्रा के साथ रिविलगंज स्थित सेमरिया घाट गये थे. शव का अंतिम संस्कार होने के बाद नदी में स्नान करने गये और इसी बीच पैर फिसलने के कारण नदी में डूब गये. वहां मौजूद लोगों ने आसपास खोजबीन की लेकिन उनका कोई पता नहीं चला. इसके बाद स्थानीय प्रशासन को भी इसकी सूचना दी गयी और गोताखोरों की टीम उनकी खोज में लगी हुई है.

Also Read : Gopalganj News : गोपलगंज में दिल दहला देने वाली वारदात, बंद कार से 8 वर्षीय बच्चे का शव बरामद

विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन