सारण में आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर काटा बवाल, मारपीट में घायल युवक की मौत के बाद हंगामा

Updated:
विज्ञापन

प्रदर्शन करते आक्रोशित ग्रामीण

अवतारनगर थाना क्षेत्र के मठिया गांव में मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान पीएमसीएच में मौत हो जाने के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा.

विज्ञापन

Saran News: (अंकित कुमार) अवतारनगर थाना क्षेत्र के मठिया गांव में मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान पीएमसीएच में मौत हो जाने के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. आक्रोशित लोगों ने गांव के पास मानपुर-गड़खा पथ को जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है.

आपके शहर में

विज्ञापन

इलाज के दौरान PMCH में हुई युवक की मौत

जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय पिंटू कुमार को कुछ दिनों पहले विवाद के दौरान मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था. हालत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए PMCH में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई.

मौत की खबर मिलते ही भड़के ग्रामीण

युवक की मौत की सूचना गांव पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया. गुस्साए लोगों ने गांव के पास मानपुर-गड़खा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. सड़क जाम होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई.

पुलिस समझाने में जुटी, इलाके में तनाव

घटना की सूचना मिलते ही अवतारनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को समझाकर जाम हटाने का प्रयास किया जा रहा है. पिंटू कुमार की मौत के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में भी शोक और तनाव का माहौल बना हुआ है.

Also Read: सीवान में फॉर्च्यूनर से बाइक सवार को कुचलने की कोशिश, पुराने विवाद में भाइयों पर जानलेवा हमला

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन