अंतिम संस्कार में शामिल होने गए बीडीसी सदस्य सरयू नदी में डूबे, जानिए कैसे हुआ हादसा

Updated:
विज्ञापन

जांच में जुटी एनडीआरएफ की टीम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सरयू नदी में स्नान करने के दौरान विशुनपुरा पंचायत के बीडीसी सदस्य भीम सिंह अचानक डूब गए. जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया.

विज्ञापन

Saran News: सरयू नदी में स्नान करने के दौरान विशुनपुरा पंचायत के बीडीसी सदस्य भीम सिंह अचानक डूब गए. जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. बताया जा रहा है कि वे एक अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद अन्य लोगों के साथ नदी में स्नान करने गये थे, तभी अचानक गहरे पानी में चले गये और लापता हो गये. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है, जबकि प्रशासन और ग्रामीण लगातार उनकी तलाश में जुटे हैं.

विज्ञापन

अंतिम संस्कार के बाद हुआ दर्दनाक हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार विशुनपुरा पंचायत के बीडीसी सदस्य भीम सिंह गुरुवार को गांव के ही एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए शवयात्रा के साथ रिविलगंज स्थित सेमरिया घाट गये थे. अंतिम संस्कार के बाद वे अन्य लोगों के साथ सरयू नदी में स्नान करने उतरे थे.

अचानक बिगड़ा संतुलन

बताया जा रहा है कि स्नान के दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे गहरे पानी में चले गये. साथ में मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन नदी की तेज धारा में वे लापता हो गये. घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई.

नदी किनारे जुटी लोगों की भीड़

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ नदी तट पर जुट गई. परिजन और ग्रामीण लगातार उनकी तलाश में लगे रहे. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम का माहौल बना हुआ है.

गोताखोरों की टीम लगातार कर रही तलाश

घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को भी दी गई, जिसके बाद गोताखोरों की टीम नदी में खोजबीन में जुट गई. हालांकि समाचार प्रेषण तक भीम सिंह का शव बरामद नहीं हो सका था. प्रशासन और ग्रामीणों द्वारा लगातार नदी में सर्च अभियान चलाया जा रहा है.

Also Read: सारण में आज : जानें सारण जिले में आज का दर्शन, ओपीडी में कौन होंगे डॉक्टर, शहर में कहां क्या होगा

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन