सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में विद्यासागर विद्यार्थी का शिक्षकों से संवाद, एरियर और सातवें वेतनमान का मुद्दा उठा
शिक्षकों के साथ प्रत्याशी विद्यासागर | Prabhat Khabar Network
सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से महागठबंधन के प्रत्याशी विद्यासागर विद्यार्थी ने जीरादेई प्रखंड के विद्यालयों का भ्रमण कर शिक्षकों से सीधा संवाद किया. उन्होंने शिक्षकों की एरियर भुगतान और सातवें वेतनमान से जुड़ी समस्याओं को सुना और समाधान का आश्वासन दिया.
Saran News : सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से महागठबंधन के प्रत्याशी एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव विद्यासागर विद्यार्थी ने जीरादेई प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों का भ्रमण कर शिक्षकों के साथ शिक्षा-संवाद किया. इस दौरान उन्होंने शिक्षकों की समस्याओं और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की. शिक्षकों ने अपनी समस्याएं प्रत्याशी के समक्ष रखते हुए उनके समाधान की मांग की.
एरियर भुगतान और सातवें वेतनमान का मुद्दा उठा
शिक्षा-संवाद के दौरान शिक्षकों ने एरियर भुगतान नहीं होने और सातवें वेतनमान से जुड़े मामलों को प्रमुखता से उठाया. शिक्षकों का कहना था कि लंबित भुगतान और वेतनमान से जुड़े मामलों के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. शिक्षकों ने इन समस्याओं के जल्द समाधान की आवश्यकता जतायी.
समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन
शिक्षकों की समस्याएं सुनने के बाद विद्यासागर विद्यार्थी ने सभी मुद्दों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराने का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि शिक्षकों से जुड़े मामलों को मजबूती से उठाना और उनके हितों के लिए लगातार प्रयास करना उनकी प्राथमिकता रहेगी.
उन्होंने शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने में शिक्षकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि शिक्षकों की समस्याओं का समाधान होने से वे बेहतर तरीके से अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकेंगे.
विभिन्न विद्यालयों में शिक्षकों से किया संवाद
विद्यासागर विद्यार्थी ने जीरादेई प्रखंड के अलग-अलग विद्यालयों में पहुंचकर शिक्षकों से सीधे संवाद किया. इस दौरान उन्होंने शिक्षकों से उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं और शिक्षा से जुड़े मुद्दों की जानकारी ली. उन्होंने शिक्षकों को भरोसा दिलाया कि उनकी ओर से उठाये गये मुद्दों को उचित मंच पर रखने और समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जायेगा.
कार्यक्रम में शिक्षा समिति के अध्यक्ष एवं सीवान जिला परिषद के प्रमोद कुमार, अरुण कुमार गुप्ता, अजय कुमार, सतीश कुमार तिवारी, जितेंद्र कुमार, मनीष कुमार, कुमारी नीलिमा, मुकेश यादव, प्राचार्य विनोद कुमार यादव, परमानंद कुमार, आमिर, अमित, राकेश कुमार रंजन और अमितेश आनंद सहित अन्य लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे.

आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए