सारण: मकेर में ऑटो से भारी मात्रा में देसी शराब बरामद, चालक समेत 5-6 तस्कर फरार

Updated:
विज्ञापन

मकेर थाना का बोर्ड | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मकेर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक ऑटो से भारी मात्रा में देसी शराब बरामद की है. हालांकि, ऑटो सवार तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए. पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Saran News : मकेर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक ऑटो से भारी मात्रा में देसी शराब बरामद की है. पुलिस की कार्रवाई के दौरान ऑटो सवार तस्कर भीड़-भाड़ वाले इलाके का फायदा उठाकर फरार हो गये. मामले में पुलिस ने उत्पाद अधिनियम के तहत मकेर थाना में कांड संख्या 255/26 दर्ज किया है.

विज्ञापन

मुरहिया मोड़ पर पुलिस ने की घेराबंदी

पुलिस को सूचना मिली थी कि एक ऑटो से शराब की खेप ले जायी जा रही है. इसके बाद मुरहिया मोड़ के पास पुलिस ने घेराबंदी कर वाहनों की सघन तलाशी शुरू की. इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहा एक संदिग्ध ऑटो पुलिस को देखकर भागने लगा.

पुलिस ने ऑटो का पीछा कर उसे रोकने का प्रयास किया. इस दौरान चालक समेत ऑटो में सवार करीब 5-6 लोग वाहन छोड़कर फरार हो गये. भीड़-भाड़ वाले इलाके का फायदा उठाकर सभी मौके से निकल गये.

ऑटो से बरामद की गयी देसी शराब

तलाशी के दौरान पुलिस ने ऑटो से भारी मात्रा में देसी शराब बरामद की. पुलिस ने शराब और ऑटो को जब्त कर लिया है. बरामद शराब को लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.

चार नामजद समेत अन्य की तलाश

पुलिस ने मामले में दीपक कुमार सहनी, पिता शंभू सहनी, पप्पू सहनी, पिता सुधीश सहनी, गंगा सहनी, पिता सुधीश सहनी, सभी निवासी बलिगांवा, थाना परसा, तथा जितेंद्र सिंह, पिता शंकर सिंह समेत अन्य को नामजद किया है.

पुलिस के अनुसार, फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. मामले में शामिल अन्य लोगों की पहचान और उनकी भूमिका की भी जांच की जा रही है.

उत्पाद अधिनियम के तहत दर्ज हुआ केस

मामले को लेकर मकेर थाना में उत्पाद अधिनियम के तहत कांड संख्या 255/26 दर्ज किया गया है. पुलिस फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के साथ शराब के स्रोत और खेप को लेकर भी जांच कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन