₹189 में नंबर रहेगा एक्टिव, Jio के इस सस्ते प्लान में मिलेगा कॉलिंग-डेटा भी

Updated:
विज्ञापन

जियो प्रीपेड प्लान

Reliance Jio का 189 रुपये वाला प्रीपेड प्लान कम बजट वाले यूजर्स के लिए अच्छा ऑप्शन बनकर सामने आया है. इस प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ-साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, मैसेजिंग और डेटा का भी फायदे मिल रहा है.

विज्ञापन

आज के समय में ज्यादातर टेलीकॉम यूजर्स ऐसे रिचार्ज प्लान की तलाश में रहते हैं, जिसमें कम कीमत में कॉलिंग, डेटा और जरूरी सर्विस वैलिडिटी मिल सके. खासकर उन लोगों के लिए, जो सिर्फ अपना नंबर एक्टिव रखना चाहते हैं. ऐसे में कम कीमत वाले प्लान काफी अहम हो जाते हैं. इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए देश की टॉप प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio अपने ग्राहकों के लिए 189 रुपये का एक किफायती प्रीपेड प्लान ऑफर कर रही है. यह प्लान उन यूजर्स के लिए बेहतर माना जा सकता है, जिन्हें कम खर्च में बेसिक मोबाइल सर्विस चाहिए. सबसे खास बात तो यह है कि Jio का यह प्लान देशभर के सभी सर्किल्स में उपलब्ध है.

विज्ञापन

Jio के 189 रुपये वाले प्लान में क्या मिलेगा?

Jio के इस प्रीपेड प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. इस दौरान यूजर्स को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलेगी. इसके अलावा पूरे 28 दिनों के लिए टोटल 300 SMS का फायदा भी मिलेगा. डेटा की बात करें, तो इस प्लान में कुल 2GB हाई-स्पीड इंटरनेट मिलता है. डेटा खत्म होने के बाद इंटरनेट बंद नहीं होगा, लेकिन स्पीड घटकर 64Kbps रह जाएगी. इसके अलावा, यूजर्स को कुछ एक्स्ट्रा फायदे भी मिलते हैं, जिनमें फ्री JioTV एक्सेस और 50GB तक का JioAICloud स्टोरेज शामिल है.

इस प्लान को कैसे कर सकेटे हैं रिचार्ज?

Jio का 189 रुपये वाला प्लान सभी थर्ड-पार्टी पेमेंट ऐप्स या UPI प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध नहीं है. इसे एक्टिवेट करने के लिए यूजर्स को MyJio ऐप का इस्तेमाल करना होगा. इसके लिए पहले ऐप डाउनलोड करें और फिर अपने जियो नंबर से लॉगिन करें. लॉगिन करने के बाद रिचार्ज सेक्शन में जाकर इस प्लान को सेलेक्ट कर रिचार्ज कर सकते हैं. जा सकता है और आसानी से रिचार्ज किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: Jio Rs 198 vs Rs 199 Plan: आखिर सिर्फ ₹1 का अंतर आपको क्या एक्स्ट्रा देता है? जानें यहां

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola