Bihar Tourism: बिहार के इस जिले में घाट पर आपको आयेगी बनारस वाली फीलिंग ! नाव से सैर, फास्ट फूड के साथ होगी ये व्यवस्थाएं…

Published by : Preeti Dayal Updated At : 27 Jun 2025 4:51 PM

विज्ञापन

Bihar Tourism (सांकेतिक फोटो)

Bihar Tourism: बिहार के छपरा में गंगा घाट को बेहद आकर्षक तरीके से तैयार किया जा रहा है. यहां लोगों को बनारस के जैसे गंगा घाट वाला आनंद मिलेगा. लोगों को नाव की सैर, फास्ट फूड के साथ अन्य कई सुविधाएं मिलेंगी.

विज्ञापन

Bihar Tourism: गंगा घाट की जब भी खूबसूरती की बात होती है तो बनारस के गंगा घाट का जिक्र सबसे पहले होता है. कहा जाता है कि, बनारस के गंगा घाट की बात ही अलग है, यहां जैसा आनंद शायद ही कहीं आए. इस बीच बता दें कि, बिहार में भी लोग अब बनारस जैसे गंगा घाट की फीलिंग ले सकते हैं. दरअसल, बिहार में कई धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों को विकसित किया गया है. इसके साथ ही कई जगह विकसित करने का काम जारी है. ऐसे में अब छपरा में लोग बनारस के जैसी फीलिंग ले सकते हैं.

सोनपुर और मांझी गंगा घाट है खास

जानकारी के मुताबिक, छपरा में भी बनारस जैसे गंगा घाट नजर आ रहे हैं, जहां स्नान और ध्यान के साथ-साथ लोग नाव की सैर कर रहे हैं. छपरा में ऐसे 2 घाट हैं जहां लोग ध्यान, स्नान, नाव की सैर के साथ टेस्टी फास्ट फूड का आनंद भी ले सकते हैं. दरअसल, यहां जिक्र छपरा के सोनपुर और मांझी गंगा घाट की हो रही है, जिसे विकसित किया जा रहा है. कहा जाता है कि, यहां लोगों को बनारस के जैसे गंगा घाट की तरह आनंद आता है. लोग नाव की सवारी के साथ फास्ट फूड का लुत्फ भी उठा सकेंगे.

मिले रोजगार के अवसर

बता दें कि, सोनपुर गंगा घाट पर हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, सिवान, पटना के साथ गोपालगंज और अन्य जिलों से भी लोग घूमने के लिए पहुंचने लगे हैं. नौका विहार का आनंद ले रहे. वहीं, घाटों को विकसित करने से छपरा का विकास तो हुआ है लेकिन साथ में लोगों को रोजगार भी मिला. दरअसल, घाट के आस-पास करीब सैकड़ों लोग पूजा की सामग्री और फास्ट फूड का स्टॉल लगाकर अच्छी-खासी कमाई कर रहे हैं. नौका विहार से भी काफी फायदा हो रहा. छपरा के मांझी घाट पर छपरा, सिवान के साथ पड़ोसी राज्य यूपी के भी लोग पहुंच रहे.

Also Read: Bihar News: इन 4 जिलों के 200 पुलों की होगी मरम्मत, पूरा हुआ सर्वे का काम  

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन