Bihar Crime: सारण में युवक की चाकू मारकर हत्या, खेत से बरामद हुआ शव

Edited by Rani Thakur
Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Crime: सारण जिले के डेरनी थाना इलाके में रविवार की रात अज्ञात बदमाशों ने 20 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी. उसके बाद शव को खेत में फेंक दिया. मृतक की पहचान खजौली गांव निवासी रौशन कुमार (20) के रूप में हुई है.

विज्ञापन

Bihar Crime: छपरा के सारण जिले के डेरनी थाना इलाके में रविवार की रात अज्ञात बदमाशों ने 20 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी. उसके बाद शव को खेत में फेंक दिया. शव की बरामद होने के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया.

मसुरिया के खेत में मिला शव

मिली जानकारी के अनुसार घटना डेरनी थाना इलाके के खजौली मठ के पास मसुरिया की है, जहां खेत से शव बरामद किया गया. ग्रामीणों का कहना है कि रविवार की रात करीब 9 बजे गांव की कुछ महिलाएं शौच के लिए खेत की ओर गईं. उसी दौरान उन लोगों ने खेत में युवक का शव देखा. शव देखते ही इन लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया.

स्थानीय लोगों ने दी पुलिस को जानकारी

उनकी आवाज सुनकर अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी. मृतक की पहचान खजौली गांव निवासी रौशन कुमार (20) के रूप में हुई है. जानकारी मिली है कि रौशन रविवार की दोपहर में खाना खाकर घर से निकले थे. इसके बाद रात को उनका शव खेत में मिला. पुलिस का मानना है कि चाकू से वार कर रौशन की हत्या की गई और शव को सुनसान जगह पर फेंक दिया गया है.

जांच में जुटी डेरनी पुलिस

मामले की सूचना मिलते ही डेरनी थानाध्यक्ष प्रीति कुमारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं. शव को कब्जे में लेकर तुरंत पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. युवक के पॉकेट से पुलिस ने मोबाइल फोन भी बरामद किया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

सोनपुर एसडीपीओ प्रितीश कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की. उनका कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और हत्या किन कारणों से की गई, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं जांच के बाद ही हो पाएगी.

इसे भी पढ़ें: बिहार पुलिस में बनेगा आईटी कैडर, इन आपराधिक गतिविधियों पर रखेगी नजर

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन