शांति समिति की बैठक में की गयी भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील
Published by : ALOK KUMAR Updated At : 20 Mar 2026 9:29 PM
आगामी ईद, चैती छठ व रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर तरैया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी.
तरैया. आगामी ईद, चैती छठ व रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर तरैया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष धीरज कुमार व सीओ पंकज कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया. बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों से आपसी भाईचारे के साथ ईद, छठपूजा व रामनवमी मनाने की अपील किया गया. बैठक के दौरान क्षेत्र में संचालित हो रहे आर्केस्ट्रा कार्यक्रमों को लेकर भी गंभीर चर्चा हुई. जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन इस पर कड़ा रुख अख्तियार करने की मांग किया गया. बैठक में मुखिया मुकेश कुमार यादव, मुखिया प्रतिनिधि बीर बहादुर राय, सरपंच प्रतिनिधि मेघनाथ मांझी, सुदीश कुमार, शत्रुध्न महतो, सरपंच संघ के प्रदेश महासचिव सुनील तिवारी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने कहा कि पर्व-त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में संचालित आर्केस्ट्रा पर नजर रखी जा रही है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी. साथ ही उन्होंने आम लोगों से अपील की कि किसी भी तरह की अफवाह से बचें और शांति व्यवस्था बनाये रखने में प्रशासन का सहयोग करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










