ePaper

Accident In Chhapra: चैनवा स्टेशन मैनेजर की सड़क हादसे में मौत, दाउदपुर के पास वाहन ने रौंदा

Updated at : 24 Jun 2024 12:44 PM (IST)
विज्ञापन
Muzaffarpur News :

Muzaffarpur News :

Accident In Chhapra: चैनवा रेलवे स्टेशन के मैनेजर संजय कुमार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है. संजय कुमार छपरा सीवान रूट के चैनवा स्टेशन ड्यूटी के लिए जा रहे थे. संजय मूल रूप से नालंदा के रहनेवाले थे.

विज्ञापन

Accident In Chhapra: छपरा. पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के चैनवा रेलवे स्टेशन के मैनेजर संजय कुमार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है. संजय कुमार छपरा स्टेशन से अपने ड्यूटी स्थल छपरा सीवान रूट के चैनवा स्टेशन ड्यूटी के लिए जा रहे थे. उनकी ड्यूटी रात्रि 12 बजे से सुबह आठ बजे तक चैनवा स्टेशन पर थी, इसलिए वे छपरा से रात्रि 11 बजे ड्यूटी के लिए छपरा से बाइक से निकले. इसी बीच दाउदपुर और एकमा के बीच विपरीत दिशा से आ रही बाइक से उनकी बाईक की टक्कर हो गई.

स्थानीय लोगों ने दी सूचना

बाइक की टक्कर के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस को इसकी सूचना दी गई. उसके बाद पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर उपचार हेतु छपरा सदर अस्पताल भेजा गया. छपरा सदर अस्पताल के डाक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस बाद की जानकारी जब छपरा के स्टेशन कर्मचारियों को हुई तो वे काफ़ी सख्या में छपरा सदर अस्पताल पहुंच गए. फिलहाल मृतक स्टेशन मैनेजर संजय कुमार के पोस्टमार्टम की प्रकिया चल रही है. उसके बाद उनके शव को उनके पैतृक गांव नालन्दा भेजा जायेगा.

Also Read: Bihar: भागलपुर की महिला फुटबॉलरों के इस गांव का होगा विकास, बनेगा स्टेडियम व मल्टीपर्पस हॉल

नालंदा के रहनेवाले थे संजय

मृतक स्टेशन मैनेजर संजय कुमार मूल रूप से नालन्दा के रहने वाले थे. विगत कई वर्षो से छपरा में पद स्थापित थे. सपरिवार छपरा में ही रहते थे. वह काफी कार्य कुशल और तेज तर्रार स्टेशन मास्टर माने जाते थे. वह पूर्वोत्तर रेलवे स्टेशन मास्टर यूनियन के प्रवक्ता भी थे. उनकी मौत से परिवार जनों का रो रोकर बुरा हाल है. वही रेल कर्मियों में भी दुख का माहौल है.

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन