सीएचसी पानापुर में महिला बंध्याकरण शिविर का हुआ आयोजन

Published by : ALOK KUMAR Updated At : 13 Mar 2026 9:33 PM

विज्ञापन

सीएचसी पानापुर में शुक्रवार को जननी संस्था के तत्वावधान में मोबियस फाउंडेशन की आकार परियोजना के तहत महिला नसबंदी शिविर का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

पानापुर. सीएचसी पानापुर में शुक्रवार को जननी संस्था के तत्वावधान में मोबियस फाउंडेशन की आकार परियोजना के तहत महिला नसबंदी शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का संचालन सीएचसी प्रभारी डा. कुमार गौरव की देखरेख में किया गया. शिविर में कुल 10 महिलाओं ने नसबंदी के लिए पंजीकरण कराया था जिसमें नौ महिलाओं का बंध्याकरण किया गया. वही चिकित्सकीय जांच के बाद एक महिला उपयुक्त नहीं पाई गयीं. महिलाओं की नसबंदी सर्जन डा अजय नारायण प्रसाद द्वारा किया गया.जननी के जिला क्षेत्र समन्वयक पवन कुमार ने बताया कि जननी टीम द्वारा प्रखंड स्तर पर स्थायी एवं अस्थायी रूप से परिवार नियोजन की सेवाएं दी जा रही है.उन्होंने जानकारी दी कि नसबंदी कराने वाली लाभार्थी महिलाओं को दो हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाएगी, जबकि प्रेरक आशा या अन्य सहयोगी को तीन सौ रुपए दिए जाते हैं. साथ ही लाभार्थियों को निशुल्क एंबुलेंस सेवा के माध्यम से घर तक पहुंचाने की भी व्यवस्था की गई है. शिविर के दौरान डॉ अजय नारायण प्रसाद ,पवन कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक परवेज रजा आदि उपस्थित थे़

विज्ञापन
ALOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन