एटीएम कार्ड बदल कर की हजारों की निकासी

Published at :03 May 2017 2:14 AM (IST)
विज्ञापन
एटीएम कार्ड बदल कर की हजारों की निकासी

तरैया : थाना क्षेत्र के बेलहरी गांव के एक युवक का एटीएम कार्ड बदल कर 25 हजार रुपये की निकासी कर लेने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में उक्त गांव निवासी उमेश कुमार गुप्ता ने तरैया थाने में एक शिकायत प्रतिवेदन दिया है, जिसमें कहा है कि तरैया बाजार में स्थित स्टेट […]

विज्ञापन

तरैया : थाना क्षेत्र के बेलहरी गांव के एक युवक का एटीएम कार्ड बदल कर 25 हजार रुपये की निकासी कर लेने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में उक्त गांव निवासी उमेश कुमार गुप्ता ने तरैया थाने में एक शिकायत प्रतिवेदन दिया है, जिसमें कहा है कि तरैया बाजार में स्थित स्टेट बैंक की एटीएम से वह बैलेंस चेक करने गया था.

उसके पीछे लाइन में लगे एक युवक ने कहा कि आप अपना कार्ड दें. मेरा कार्ड काम नहीं कर रहा है, चेक करना है. उमेश उसे कार्ड चेक करने के लिए दे दिया. इसी बीच युवक कार्ड की हेराफेरी कर ली. कार्ड लेकर उमेश बाइक से घर को चला. रास्ते में उसे मोबाइल पर मैसेज आया कि 25-25 सौ रुपये 10 बार में निकाल लिये गये.

इस पर उसने कस्टमर केयर में फोन कर एटीएम को लॉक करवाया उमेश ने बताया कि वह गुजरात में काम करता है तथा गुजरात में ही पीएनबी शाखा में खाता खुलवाकर एटीएम की सुविधा ली है. शादी होने के कारण वह घर आया था और थोड़ी-सी लापरवाही के कारण शातिर युवक ने उसे 25 हजार रुपये का चुना लगा दिया. युवक की शिकायत के आलोक में पुलिस मामले की जांच कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन