हादसा. घायल बच्चों की चीख से मची रही अफरातफरी

दिघवारा : थाना क्षेत्र के बरबन्ना में स्कूल में दीवार गिरने की हुई घटना के बाद अभिभावकों व घायल बच्चों के क्रंदन हर जगह सुनने को मिली. गांव से लेकर पीएचसी तक हर जगह अभिभावक बेचैन दिखे. अपने घायल बच्चों से लिपटकर माता पिता की रोने की आवाज से माहौल गमगीन दिखा. कहीं घायल बच्चे […]
दिघवारा : थाना क्षेत्र के बरबन्ना में स्कूल में दीवार गिरने की हुई घटना के बाद अभिभावकों व घायल बच्चों के क्रंदन हर जगह सुनने को मिली. गांव से लेकर पीएचसी तक हर जगह अभिभावक बेचैन दिखे. अपने घायल बच्चों से लिपटकर माता पिता की रोने की आवाज से माहौल गमगीन दिखा.
कहीं घायल बच्चे अपनी दर्द से कराह रहे थे तो कहीं उन घायल बच्चों के रिश्तेदार रोते हुए अपनी किस्मत को कोस रहे थे. स्कूल के जिस रूम में दीवार गिरने की घटना हुई वहां घटना के बाद हर कुछ अस्त-व्यस्त दिखा.जगह जगह सामान बिखरे पड़े दिखे. कहीं घायल बच्चों के खून के निशान देखने को मिले तो कहीं पढ़ने आये बच्चों की कॉपी व किताब पसरे मिले. हर कोई अचानक अपने परिवार पर टूटे आफत को रोते हुए बयां कर रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




