महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास, प्राथमिकी

Published at :24 Apr 2017 1:11 AM (IST)
विज्ञापन
महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास, प्राथमिकी

अमनौर : महिला के साथ निर्वस्त्र कर दुष्कर्म करने का प्रयास को लेकर तीन के खिलाफ अमनौर थाने में प्राथमिकी दर्ज हुआ. पीड़िता ने पिछले गुरुवार को सारण एसपी अनुसूइया रणसिंह साहू के यहां पहुंच अपनी दुखड़ा सुना न्याय की गुहार लगायी. जहां सारण एसपी ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया. अमनौर […]

विज्ञापन

अमनौर : महिला के साथ निर्वस्त्र कर दुष्कर्म करने का प्रयास को लेकर तीन के खिलाफ अमनौर थाने में प्राथमिकी दर्ज हुआ. पीड़िता ने पिछले गुरुवार को सारण एसपी अनुसूइया रणसिंह साहू के यहां पहुंच अपनी दुखड़ा सुना न्याय की गुहार लगायी. जहां सारण एसपी ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

अमनौर थाने क्षेत्र के खोरीपाकड़ गोविंद गांव निवासी रजनीश राय व अन्य दो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी. प्राथमिकी में है कि अपने घर शहादी से लगभग तीन बजे संध्या अमनौर बाजार जा रही थी कि एक बाइक पर सवार उक्त आरोपित ने पकड़ लिया और नहर के नीचे ले जा दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगे. जहां मेरे द्वारा हो हल्ला मचाने के बाद एक बाइक आने की आवाज सुन सभी फरार हो गये. इधर प्रभारी थानाध्यक्ष अरुण शर्मा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन