जवानों ने शहर में किया फ्लैग मार्च

Published at :16 Jul 2013 1:41 PM (IST)
विज्ञापन
जवानों ने शहर में किया फ्लैग मार्च

छपरा (सदर) : दो जून को महाराजगंज संसदीय क्षेत्र में शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में उपचुनाव संपन्न कराने के लिए अर्धसैनिक बलों की 14 कंपनियां रविवार को छपरा पहुंच गयीं. वहीं, साढ़े तीन हजार बीएमपी व अन्य जवानों को बुलाया जा रहा है, ताकि मतदान के दिन अशांति होने की आशंका नहीं रहे. जिला निर्वाचन […]

विज्ञापन

छपरा (सदर) : दो जून को महाराजगंज संसदीय क्षेत्र में शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में उपचुनाव संपन्न कराने के लिए अर्धसैनिक बलों की 14 कंपनियां रविवार को छपरा पहुंच गयीं.

वहीं, साढ़े तीन हजार बीएमपी व अन्य जवानों को बुलाया जा रहा है, ताकि मतदान के दिन अशांति होने की आशंका नहीं रहे. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम अभिजीत सिन्हा ने कहा कि साढ़े तीन हजार जवान 28-29 मई को छपरा पहुंच जायेंगे. उन्होंने कहा कि इवीएम रेंडमाइजेशन का काम भी अंतिम दौर में है.

मतगणना परिसर का मुआयना

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी अभिजीत सिन्हा ने कृषि उत्पादन बाजार समिति, छपरा के परिसर में रविवार को पहुंच कर सभी छह विधानसभा क्षेत्रों के लिए अलग-अलग बनाये जा रहे वज्रगृह व मतगणना की तैयारी का जायजा लिया. साथ ही आवश्यक निर्देश दिये गये. मालूम हो कि दो दिन पूर्व सामान्य व अन्य प्रेक्षकों ने भी वज्रगृह का जायजा लिया था.

डीएम ने की बैठक

डीएम सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने एसपी सुजीत कुमार व अर्धसैनिक बलों की कंपनियों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में विधि व्यवस्था, जवानों की तैनाती, फ्लैग मार्च आदि पर चर्चा की गयी. बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने जवानों के आवासन की चर्चा करते हुए संबंधित आवासों पर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन