शहर के राजेंद्र सरोवर में मिला अज्ञात युवक का शव

छपरा(सारण) : शहर के मध्य में स्थित राजेंद्र सरोवर से पुलिस ने एक अज्ञात युवक का शव रविवार की सुबह बरामद किया. युवक की हत्या कर शव को सरोवर में फेंके जाने की आशंका है. नगर थाना के पुअनि संजय कुमार तथा भवेश कुमार ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर […]
छपरा(सारण) : शहर के मध्य में स्थित राजेंद्र सरोवर से पुलिस ने एक अज्ञात युवक का शव रविवार की सुबह बरामद किया. युवक की हत्या कर शव को सरोवर में फेंके जाने की आशंका है. नगर थाना के पुअनि संजय कुमार तथा भवेश कुमार ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया. नगर थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि युवक की मौत पानी में डूबने के कारण हुई है या हत्या कर साक्ष्य मिटाने के लिए शव को सरोवर में फेंका गया था,
यह जांच का विषय है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इसके रहस्य पर से परदा उठ सकेगा. शव की पहचान नहीं हो सकी है और इसकी जांच की जा रही है. शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है. शव के पास से कुछ भी बरामद नहीं हुआ है. मृतक के पेट पर जख्म का निशान पाया गया है. हाफ पैंट और टी शर्ट पहने अज्ञात मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष होने का अनुमान है. शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद पहचान के लिए रखा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




