बंगाल चुनाव 2026: दुर्गापुर में BJP प्रत्याशी ने तले आलू चॉप, ममता सरकार पर कसा तंज

Published by :Mithilesh Jha
Published at :16 Apr 2026 8:59 PM (IST)
विज्ञापन
Alu Chop Politics West Bengal Election 2026

प्रचार के दौरान आलू चॉप तलते भाजपा उम्मीदवार लखन घोरुई.

Alu Chop Politics West Bengal: दुर्गापुर पश्चिम से भाजपा प्रत्याशी लखन चंद्र घोरुई ने चुनाव प्रचार के दौरान आलू चॉप तलकर ममता सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बंगाल में बेरोजगारी चरम पर है और सरकार का रोजगार मॉडल पूरी तरह फेल है.

विज्ञापन

Alu Chop Politics West Bengal| दुर्गापुर, अविनाश यादव : बंगाल चुनाव 2026 के लिए चल रहे हाई-वोल्टेज प्रचार के बीच दुर्गापुर में एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला. गुरुवार को दुर्गापुर पश्चिम विधानसत्रा के भाजपा उम्मीदवार लखन घोरुई ने वार्ड नंबर-12 स्थित अमराई ग्राम में प्रचार के दौरान सड़कों पर उतरकर ‘आलू चॉप’ बनायी. इसके जरिये उन्होंने राज्य की ममता बनर्जी सरकार और उनके रोजगार संबंधी बयानों पर तीखा हमला बोला. लखन घोरुई ने आरोप लगाया कि तृणमूल सरकार ने बंगाल के युवाओं को उद्योगों की बजाय केवल ‘चॉप’ तलने के भरोसे छोड़ दिया है.

कल-कारखाने गायब, जनता बेरोजगारी की मार झेल रही

चुनाव प्रचार के दौरान खुद आलू चॉप तलते हुए भाजपा उम्मीदवार ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के उस पुराने बयान को निशाने पर लिया, जिसमें उन्होंने चॉप बेचने को एक स्वरोजगार का जरिया बताया था. लखन घोरुई ने कहा कि राज्य में नये कल-कारखाने न लगने के कारण बेरोजगारी की समस्या विकराल हो गयी है. शिक्षित युवा दर-दर भटकने को मजबूर हैं.

Alu Chop Politics West Bengal: आर्थिक संकट का भी उठाया मुद्दा

घोरुई ने सवाल उठाया कि मुख्यमंत्री कहती हैं कि चॉप बेचकर रोजगार करो, लेकिन खरीदेगा कौन? जब लोगों के पास रोजगार ही नहीं है और उनकी जेबें खाली हैं, तो बाजार में ग्राहक कहां से आयेंगे? इतना ही नहीं, भाजपा प्रत्याशी ने सरकारी मॉडल को भी फेल करार दिया है. उन्होंने दावा किया कि सरकार का ‘आलू चॉप व्यवसाय’ का मॉडल पूरी तरह फेल साबित हो चुका है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

परिवर्तन का मूड बना चुकी है जनता : घोरुई

लखन घोरुई ने दावा किया कि बंगाल की जनता अब केवल खोखले वादों से संतुष्ट नहीं होने वाली है. उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के शासन में औद्योगिक विकास पूरी तरह ठप पड़ गया है. इसकी वजह से आम लोगों में भारी आक्रोश है. उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार जनता तृणमूल को सत्ता से हटाने और बंगाल में औद्योगिक विकास सुनिश्चित करने वाली भाजपा सरकार बनाने का मन बना चुकी है.

इसे भी पढ़ें

बंगाल चुनाव 2026: ‘सांप-सीढ़ी’ वाली सियासत, दुर्गापुर में TMC बांट रही लूडो, पिला रही कोल्ड ड्रिंक्स

बंगाल चुनाव 2026: ‘सांप-सीढ़ी’ वाली सियासत, दुर्गापुर में TMC बांट रही लूडो, पिला रही कोल्ड ड्रिंक्स

बंगाल चुनाव के पहले चरण के लिए EVM-VVPAT तैयार, 44378 पोलिंग स्टेशनों पर 23 अप्रैल को वोट

भवानीपुर में वोटर लिस्ट से 40 फीसदी मुस्लिम गायब, गुजराती वोट बैंक भी नाराज, ‘गढ़’ बचा पायेंगी ममता बनर्जी?

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola